फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीदों को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश उनके बलिदान का कर्जदार रहेगा'

Thu, 07 May 2020 10:18 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Hrithik Roshan, Anushka Sharma - फोटो : amar ujala
जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में बीते दिनों भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। हंदवाड़ा के चंजी मोहल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए, लेकिन शहीद हुए जवानों को लेकर पूरे देश में शोक का माहौल है। इन शहीदों को सोशल मीडिया के हर कोई श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच बॉलीवुड के कई सितारों ने भी हंदवाड़ा मुठभेड़ की आलोचना की और शहीद हुए जवानों पर शोक जताया। 
विज्ञापन

2 of 6
amitabh bachchan - फोटो : sony tv twitter
अमिताभ बच्चन
महानायक अमिताभ ने हंदवाड़ा में हुई घटना पर दुख प्रकट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में शहीद हुए वीरों को सलाम करते हुए लिखा, 'हाल ही में हुए हमले में 'शहीद' की दिल को छू लेने वाली तस्वीरें, साथी अफसरों के परिवार की, सहने के लिए और जिक्र करने के लिए बहुत कुछ, बस, उन पर गर्व है जो किसी और इच्छा से परे हैं, जय हिन्द ! और सलाम।'
 
विज्ञापन

3 of 6
hrithik roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन ने शहीद हुए वीरों के लिए ट्विटर पर लिखा, 'हंदवाड़ा में पांच बहादुर ज़िंदगी खो गयीं। यह दिल तोड़ देने वाला है। देश उनके बलिदान का सदा कर्जदार रहेगा। हमारे शहीदों के इस साहस को सलाम। सभी के परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रार्थनाएं, जय हिंद'। 
 

4 of 6
Anupam Kher - फोटो : Social Media
अनुपम खेर 
अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट में लिखा, कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, लांस नायक दिनेश सिंह, नायक राजेश सब इंस्पेक्टर काजी ने हंदवाड़ा कश्मीर में स्थानीय लोगों की रक्षा के लिए अपनी जानें गंवा दीं। उम्मीद करता हूं कि उनकी मृत्यु व्यर्थ नहीं जाएगी। इन वीरों को मेरा शत शत नमन। प्रभु उनके परिवार वालों को शक्ति दें। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
आयुष्मान खुराना 
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने हमले में शहीद हुए जवानों को अपनी एक खास कविता के जरिए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने कविता में लिखा, 'देश का हर जवान बहुत खास है, है लड़ता जब तक श्वास है, परिवारों के सुखों का कारावास है, शहीदों की माओं का अनंत उपवास है, उनके बच्चों को कहते सुना है - पापा अभी भी हमारे पास हैं!'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anushka sharma - फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा 
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हंदवाड़ा में शहीद हुए जवानों के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा,  जवान भी मांस, ख़ून और जज़्बातों से बने होते हैं। वर्दी पहने पुरुष-महिलाओं और उनके परिवारों को भी उतना ही प्यार, ध्यान और सम्मान चाहिए होता है, जरूरत होती है, जितना कि वर्दी को।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें