फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शूटिंग सेट से गिरफ्तार हो गए थे शाहरुख, मैगजीन के एडिटर के साथ की थी गाली गलौच

Wed, 29 Jan 2020 07:56 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
किंग ऑफ रोमांस के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान एक लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन बावजूद इसके शाहरुख खान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में भी बने रहते हैं। वहीं फैंस भी उनके बारे में हमेशा कुछ न कुछ जानने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसे में इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं शाहरुख खान का एक दिलचस्प किस्सा।
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान और डेविड लेटरमैन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल कुछ वक्त पहले नेटफ्लिक्स के शो 'माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन विद डेविड लेटरमैन' में शाहरुख खान ने शिरकत की थी। उस दौरान शाहरुख ने अपने जीवन के कई किस्सों का खुलासा किया। वहीं शाहरुख ने एक ऐसा किस्सा भी बताया जब उन्हें पुलिस पकड़ कर ले गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
शाहरुख खान और डेविड लेटरमैन - फोटो : सोशल मीडिया
डेविड लेटरमैन ने उनसे कई साल पहले एक मैगजीन में छपे लेख के बारे में जिक्र करते हुए उनके जेल जाने की बात के बारे में पूछा, तो शाहरुख बताते हैं कि मैगजीन में छपे उस लेख से वो बहुत नाराज हुए थे और गुस्से में उन्होंने मैगजीन के एडिटर को फोन लगाया तो एडिटर ने रिप्लाई में कहा 'इस लेख को मजाक की तरह लें, ये मजाक था!'

4 of 7
shah rukh khan
शाहरुख ने कुबूल किया कि अपना आपा खोकर वह उस मैगजीन के ऑफिस पहुंचे और गुस्से में गाली-गलौच की। इसके बाद एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ पुलिस वाले उनके सेट पर पहुंचे और उनको अपने साथ चलने को कहा। यहां दिलचस्प बात ये हैं कि शाहरुख को पहले लगा कि वह पुलिसवाले उनके फैंस हैं और इसलिए वह उनसे मिलने आए हैं तो वे उनको अपनी कार में बैठने का न्यौता देते हैं। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह उन्हें मैगजीन के एडिटर की शिकायत पर गिरफ़्तार करने आए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
shah rukh khan
शाहरुख ने बताया, 'फिर मैं उनके साथ चला गया और मैंने पहली बार सेल देखी जो बहुत छोटी सी जगह पर बना था और बहुत ही गंदा था। वहां आप मल-मूत्र देख सकते थे।' शाहरुख को एक दिन पुलिस हिरासत में बिताना पड़ा और बाद में उन्हें बेल मिल गई। शाहरुख बताते हैं कि हिरासत से छूटने के बाद वह उस एडिटर के घर से होकर गुजरे थे।
विज्ञापन

6 of 7
shah rukh khan - फोटो : Twitter
इतना सब जानने के बाद अब आप भी जानना चाह रहे होंगे कि आखिर ये कब की बात है। बता दें कि 1993 में आई फिल्म 'माया मेमसाहब' में शाहरुख को फिल्म के निर्देशक की बीवी के साथ एक लव सीन करना था। वह 90 के दशक की बोल्ड फिल्म मानी जाती है जिसमें शाहरुख सहित कई कलाकारों ने बोल्ड सीन्स किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shah rukh khan raees
फिल्म 'माया मेमसाहब' के बारे में 'सिने ब्लिट्ज' मैगजीन ने लिखा कि फिल्म के निर्देशक केतन मेहता ने अपनी बीवी (दीपा साही) के साथ एक रात रहने को कहा जिससे वह एक-दूसरे को जान जाएं और फिर लव सीन शूट करें। इस लेख को पढ़कर शाहरुख बहुत गुस्सा हुए थे और फिर मैगजीन के ऑफिस जाकर लेखक को जान से मारने की धमकी भी दे डाली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें