थॉर: लव एंड थंडर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोमवार को दफ्तर और बाजार खुलने के साथ ही फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' के कलेक्शन में कमी आई थी, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अहम मंडे टेस्ट पास कर लिया। फिल्म की कमाई सोमवार को करीब 5.42 करोड़ रही। मगर, मंगलवार को भी फिल्म के कलेक्शन में यह गिरावट जारी रही। शुरुआती अनुमान के मुताबिक फिल्म की कमाई मंगलवार को करीब 4.50 करोड़ रही है। फिल्म के इन आंकड़ों ने आने वाली दिनों में कमाई को लेकर चिंता जगा दी है। लेकिन, उम्मीद यह भी है कि शायद वीकेंड तक इस फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखा जाए। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में कामयाब रहेगी। फिलहाल पहले मंगलवार यानी छठवें दिन की कमाई के साथ फिल्म ने अब तक 74.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।