फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग करते करते डायरेक्टर को दिल दे बैठी ये हीरोइन

Tue, 15 Nov 2016 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इन दिनो ये हीरोइन अपनी आने वाली एक फिल्म को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। जहां एक तरफ ये हीरोइन फिल्म में अपने सेक्स और इंटीमेट सीन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं वहीं इसने अपनी फिल्म के डायरेक्टर के साथ अफेयर भी चला लिया है। आखिर ये हीरोइन है कौन ?
विज्ञापन

अपनी ही फिल्म के डायरेक्टर के साथ चक्कर चला रही है ये हीरोइन

2 of 5
ये हीरोइन है सना खान, जो फिल्म 'वजह तुम हो' को लेकर खूब लाइमलाइट में हैं। खबर है कि ये इसी फिल्म के डायरेक्टर विशाल पांड्या को डेट कर रही हैं। हालांकि सना ने इस पर कुछ भी खुलकर नहीं बोला है लेकिन जानकारों की मानें तो दोनों के बीच खूब छन रही है। दोनों के बीच नजदीकियां बढती ही जा रही हैं। इतना ही नहीं दोनों को एक-दूसरे के साथ घूमते हुए और टाइम बिताते हुए भी देखा गया है।
विज्ञापन

अपनी ही फिल्म के डायरेक्टर के साथ चक्कर चला रही है ये हीरोइन

3 of 5
कहा तो ये भी जा रहा है विशाल पांड्या ने सना को उनकी एक पेंटिग भी गिफ्ट की। दोनों एक-दूसरे के प्यार में इतना डूबे हुए हैं कि अब उन्हें बाकी लोगों का डर सताने लगा है। यही वजह है कि पब्लिक में वो कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

अपनी ही फिल्म के डायरेक्टर के साथ चक्कर चला रही है ये हीरोइन

4 of 5
बस सना यही कहती नजर आ रही हैं कि विशाल उनके करीबियों में शामिल हैं। लेकिन जिस तरह से विशाल सना की तारीफ करते हैं उससे तो लगता है कि वो पूरी तरह उनके प्यार में पागल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी ही फिल्म के डायरेक्टर के साथ चक्कर चला रही है ये हीरोइन

5 of 5
जानकारों के मुताबिक, सना विशाल की जिंदगी में काफी स्पेशल हैं। अगर ये कहा जाए कि विशाल की जिंदगी में सना खुशियां लेकर आई हैं तो गलत नहीं होगा। खैर अब देखना ये होगा कि इस रिश्ते में कितनी सच्चाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें