फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

This Week On OTT: एकता को ये सीरीज दिखाएंगी आइना, गालियों के मुकाबले में हॉलीवुड की दमदार कहानियां

Tue, 17 Nov 2020 12:43 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिवाली का त्योहार गुजर गया लेकिन ओटीटी पर धमाके तो आगे भी होते ही रहेंगे। इस हफ्ते भी कुछ धमाकेदार प्रोजेक्ट्स हैं जो ओटीटी पर दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। देश में सिनेमाघरों के ताले भी खुल चुके हैं। लेकिन दमदार फिल्में न होने की वजह से लोग अभी सिनेमाघरों में जाने का हौसला नहीं तलाश पा रहे हैं। ओटीटी का दबदबा आगे भी कायम रहने वाला है। आइए बताते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर कौन सी फिल्में और वेब सीरीजें आपका मनोरंजन करेंगी?
विज्ञापन

2 of 7
द बॉस बेबी बैक इन बिजनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
17 नवंबर
शुरुआत बच्चों का मन बहलाने से ही करते हैं। नेटफ्लिक्स इस मंगलवार को रिलीज कर रहा है अपनी चर्चित वेब सीरीज 'द बॉस बेबी- बैक इन बिजनेस' का चौथा सीजन। यह एनिमेटेड सीरीज एक बॉस की तरह रौब जमाने वाले बच्चे पर ही आधारित है। इसलिए, इसमें बच्चों को आकर्षित करने की पूरी क्षमता है। इसी के साथ नेटफ्लिक्स एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'वी आर द चैंपियंस' भी रिलीज करेगा। अंग्रेजी भाषा की यह सीरीज कुछ अनोखी प्रतियोगिता को दर्शाएगी। जैसे मिर्ची खाना, ढलान से लुढ़कती गेंद को पकड़ना, मेंढक की तरह उछलना, आदि।

इधर, आईपीएल खत्म होने के बाद डिज्नी भी फुल फॉर्म में है। अंग्रेजी भाषा में डिज्नी प्लस भी बच्चों के ही लिए एक एनिमेटेड सीरीज 'लीगो स्टार वॉर्स हॉलीडे स्पेशल' रिलीज कर रहा है। यह डिज्नी की 'स्टार वॉर्स' फिल्मों से बिल्कुल अलग कहानी होगी। इसके साथ ही डिज्नी एक अमेरिकी क्राइम थ्रिलर सीरीज 'बिग स्काई' भी रिलीज करेगा। यह कहानी प्राइवेट डिटेक्टिव कैसी डेवैल और कोडी होइट की है जो दो लापता लड़कियों की तलाश में निकलते हैं। खोज में उन्हें पता चलता है कि गायब होने वाली सिर्फ वही दो लड़कियां नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 7
बिच्छू का खेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
18 नवंबर
बुधवार का दिन हिंदी दर्शकों के लिए और बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए भी लिटमस टेस्ट होने वाला है। केंद्र सरकार ने वेब सीरीज को जब से अपने अधीन किया है उसके बाद एकता कपूर की टीम पहला गुल खिलाने जा रही है। ट्रेलर में ही गालियों की इफरात और फालतू की बकवास से अटी पड़ी सीरीज 'बिच्छू का खेल' इसके हीरो दिव्येंदु के लिए 'इक्कीस तोपों की सलामी' साबित होगी या फिर कुछ और, इससे परदा बस उठने ही वाला है। इसी दिन डिज्नी एक और एनिमेटेड सीरीज 'द वंडरफुल वर्ल्ड ऑफ मिकी माउस' रिलीज करने वाला है। इसमें मिकी माउस अपने दोस्तों के साथ एक नए रोमांचक सफर पर निकलेगा।

4 of 7
द प्रिंसेस स्विच्ड अगेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
19 नवंबर
इस बृहस्पतिवार को नेटफ्लिक्स अंग्रेजी भाषा की एक फिल्म 'द प्रिंसेस स्विच- स्विच्ड अगेन' रिलीज करेगा। यह वर्ष 2018 में आई क्रिसमस कॉमेडी रोमांटिक फिल्म 'द प्रिंसेस स्विच' का सीक्वल है। इसकी कहानी एक बार फिर से मोंटेनारो की रानी मार्गरेट डेलाकोर्ट की है जिसे विरासत में अचानक से मोंटेनारो का सिंहासन मिल जाता है। मार्गरेट पर राज्य की जिम्मेदारी आ जाने के बाद वह अपने प्रेमी केविन के साथ भी अपने रिश्ते संभालने की कोशिश में लगी रहती है। इस फिल्म में वेनेसा हडजेंस, निक सागर, सैम पैलेडियो, आदि ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन

5 of 7
रात बाकी है - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
20 नवंबर
मनोरंजन की दृष्टि से शुक्रवार फिर से बहुत बड़ा रहेगा। इस दिन जी5 अपनी एक ओरिजिनल फिल्म 'रात बाकी है' रिलीज करने वाला है। यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी जिसमें पाउली डैम, दीपानीता शर्मा, राहुल देव, अनूप सोनी, आकाश दहिया आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी सिर्फ एक रात की ही है इसमें कार्तिक और वासुकी एक जोड़ा है जो 12 साल पहले अपना रिश्ता खत्म कर चुका है। और, अचानक से एक रात ये दोनों मिलते हैं। इसी रात एक हत्या भी होती है जिसका सबसे बड़ा आरोपी कार्तिक ही है। और भी कई घटनाएं एक साथ घटने के बाद यह रात बहुत लंबी होती है।

सोनी लिव भी अपनी ओरिजिनल 'ए सिंपल मर्डर' वेब सीरीज के साथ इस शुक्रवार को एक बड़ा धमाका करने वाला है। इस वेब सीरीज की कहानी कुछ इत्तेफाकों से शुरू होती है और बाद में वही इत्तेफाक गंभीर घटनाएं बन जाते हैं। और इन घटनाओं की वजह बनता है इसके सभी किरदारों के लालच। यह एक डार्क कॉमेडी सीरीज होगी जिसमें मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुशांत सिंह, अमित सियाल, यशपाल शर्मा, गोपाल दत्त, प्रिया आनंद, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

शुक्रवार को अमेजॉन प्राइम वीडियो भी एक  डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द पैक' रिलीज करने वाला है। यह वेब सीरीज एक किस्म की प्रतियोगिता है जिसने 12 टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम में एक प्रतियोगी अपने कुत्ते के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लेगा। प्रतियोगिता में अपने कुत्ते के साथ मिलकर उस प्रतियोगी को कुछ चुनौतीपूर्ण काम करने होंगे। जीतने वाले को पांच लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता को होस्ट करने का काम स्वर्ण पदक विजेता स्कीयर लिंजी वन अपने कुत्ते लूसी के साथ करेंगी।
विज्ञापन

6 of 7
एलियन एक्समस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
20 नवंबर
नेटफ्लिक्स शुक्रवार को हिंदी भाषा की एक वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' रिलीज करने जा रहा है। डेटिंग पर आधारित इस सीरीज में प्राजकता कोली, रोहित सराफ, विहान समाट, तारुक रैना, कृतिका भारद्वाज, रणविजय सिंघा, मुस्कान जाफरी, देवयानी सूरी, अभिनव शर्मा, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कहानी एक ऐसी लड़की की है जो अपनी पढ़ाई पूरी करके कुछ बड़ा करने की सोच रही है। लेकिन,  उसके माता-पिता चाहते हैं कि वह शादी कर ले। वह लड़की फिर अपने माता-पिता और अपने सपनों के बीच किस तरह सामंजस्य बिठाती है?

शुक्रवार को खास बच्चों के लिए नेटफ्लिक्स एक फिल्म 'एलियन एक्समस' भी रिलीज करेगा। यह कहानी एक परग्रही की है जो क्रिसमस पर बच्चों को खिलौने मिलते हुए देखता है। फिर उसका मन करता है कि क्यों न वह भी किसी बच्चे का खिलौना बने। उसे नहीं पता कि उसके ही ग्रह के लोग पृथ्वी पर हमला करके बच्चों के सभी उपहारों को छीन ले जाना चाहते हैं। जब उसे पता इस बात का पता चलता है तो वह अकेला परग्रही पृथ्वी को बचाने की कोशिश करता है।

डिज्नी प्लस इस शुक्रवार को अपनी एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'मार्वेल्स 616' का प्रीमीयर करने वाला है। जिस तरह पिछले हफ्ते पिक्सार ने अपने यहां काम करने के तौर-तरीकों को अपनी एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज में दिखाया। उसी तरह इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज के जरिए मार्वेल स्टूडियोज भी अपने फिल्मकारों की जुबानी अपने चर्चित किरदारों की बात करेगा। यहां रचनात्मक कहानियां और उनके उन किरदारों की बात होगी, जिनकी अब लगभग पूरी दुनिया दीवानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नक्सलबाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जल्द आ रहा है…
अगले हफ्ते के लिए भी ओटीटी पर भरपूर सामग्री उपलब्ध है। हालांकि, देश में सिनेमाघर खुल चुके हैं और धीरे-धीरे देशी और विदेशी फिल्मों के रिलीज की तारीख भी तय की जा रही हैं। अगले हफ्ते ओटीटी पर दर्शक 'नक्सलबाड़ी' और 'डार्क 7 व्हाइट' जैसी वेब सीरीजों का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ ही सिनेमाघरों में जोंबी थ्रिलर फिल्म 'पेनिनसुला' भी दस्तक देने वाली है।

पढ़ें: जब सनी देओल ने फ्लाइट में पैसेंजर्स को बांट दी थी चंकी पांडे की सिगरेट, ऐसा था अभिनेता का रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें