फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल की बायोपिक में ये संगीतकार दे सकते हैं म्यूजिक, धोनी की बायोपिक में मचाया था धमाल

Wed, 25 Oct 2017 10:21 AM IST
Team Digital
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी 'अनटोल्ड स्टोरी' में अपनी धुनों से लोगों का दिल जीतने वाले अमाल मलिक अब एक और खिलाड़ी की बायोपिक में म्यूजिक देते नजर आ सकते हैं। खबरों की माने तो म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक साइना नेहवाल की बायोपिक के डायरेक्टर अमोल गुप्ते के संपर्क में हैं।

इस बायोपिक में श्रद्धा कपूर पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी सायना नेहवाल के खेल और संघर्ष को सिल्वर स्क्रीन पर जिएंगी। श्रद्धा कपूर फिल्म की तैयारियों में भी जुटी हुई हैं। पूर्व दिग्गज भारतीय शटलर और साइना नेहवाल के कोच पुलेला गोपीचंद के साथ वो कोर्ट में पसीना बहाते भी दिख चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
shraddha_kapoor_injured
2012 ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल का किरदार निभाने को तैयार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हाल ही में प्रेक्टिस के दौरान चोटिल भी हो गई थी। उनके पैर में मोच आ गई थी, जिसके बाद उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

अभिनेत्री ने कहा, 'हम हर दिन अभ्यास करने की कोशिश करते हैं लेकिन अगर मेरे हाथ और पैर बहुत दुखते हैं तो मैं अभ्यास करने नहीं जाती। मुझे उस समय भी खेलने का मन करता है लेकिन मुझे ऐसे में न खेलने की सलाह दी गई है क्योंकि इससे चोट लगने का खतरा हो सकता है'।
विज्ञापन

3 of 5
ऐसा पहली बार नहीं है कि श्रद्धा चोटिल हुई हैं। इससे पहले वे ‘रॉक ऑन’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग के दौरान भी चोटिल हुई थीं। फिल्म के बारे में उनका कहना है कि यह उनके जीवन की अभी तक की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म है।

4 of 5
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म एमएसडी: अनटोल्ड स्टोरी का म्यूजिक भी फिल्म की ही तरह बेहद शानदार था। 'कौन तुझे', 'जब तक' जैसे गाने आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। जिसके बाद से ही कंपोजर अमाल मलिक फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा की आखिरी रिलीज फिल्म 'हसीना पारकर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ भी कमाल नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप हो गई थी। श्रद्धा कपूर की दो फिल्में आने वाली हैं जिसमे से एक प्रभास के साथ साहो तो दूसरी साइना नेहवाल की बायोपिक। जिसके चलते श्रद्धा ‘साहो’ की शूटिंग के साथ-साथ साइना नेहवाल की बायोपिक की तैयारियों में भी जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें