फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों किराए के घर में रहने को मजबूर हैं विराट कोहली, वजह अनुष्का या कुछ और....

Mon, 12 Mar 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli - फोटो : इंस्टाग्राम
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने जैसे ही अपने घर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। 40वीं मंजिल पर मौजूद उनके इस घर से अरब सागर का शानदार और सुकूनभरा नजारा देखने को मिलता है। मगर यह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का 'अपना घर' नहीं है। दोनों ने इसे किराए पर ले रखा है।
विज्ञापन

2 of 5
anushka
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिलहाल मुंबई के वर्ली में एक किराए के घर में रह रहे हैं। हर महीने वह 15 लाख रुपये का रेंट भी भर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का यह भी दावा है कि इस कपल ने पूरे दो साल के लिए इस फ्लैट का रेट एग्रिमेंट बनवाया है।
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिलहाल जिस किराए के मकान में रह रहे हैं वह मुंबई के वर्ली में एनी बेसंट रोड पर है। 2675 वर्ग फुट का उनका यह डेरा लीजेंड इमारत की 40वीं मंजिल पर है। रेंट एग्रीमेंट के मुताबिक विराट कोहली ने सिक्योरिटी के तौर पर 1.5 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। 

4 of 5
Virat Anushka
गौरतलब है कि दो साल पहले ही विराट कोहली ने 34 करोड़ रुपये का एक फ्लैट बुक किया है। यह फ्लैट उनके मौजूदा फ्लैट से चार गुना बड़ा है। हालांकि, वह इसमें अभी रह नहीं सकते क्योंकि यह निर्माणाधीन है और साल 2019 में उन्हें इसका पोजेशन मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat anushka
पिछले साल 11 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में दोनों ने रिसेप्शन पार्टी दी थी। सोशल मीडिया पर अक्सर इस कपल के रोमांस की झलक देखने को मिल जाती है। फिलहाल दोनों अपने-अपने काम से वक्त निकालकर एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें