फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से सोनम के रांझणा ने रिसेप्शन पार्टी में पहने थे स्पोर्ट्स शूज, लोगों ने किया था जमकर TROLL

Fri, 11 May 2018 03:26 PM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
SONAM KAPOOR
सोनम कपूर का शानदार रिसेप्शन अब तक चर्चा में बना हुआ है। पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स ने जमकर डांस किया। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर अभी तक ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं रिसेप्शन में सोनम के दूल्हे मियां शेरवानी के साथ स्पोर्ट्स शूज को पहनने को लेकर जमकर ट्रोल हुए थे।
 
विज्ञापन

2 of 4
sonam kapoor and anand ahuja
आनंद द्वारा रिसेप्शन में स्पोर्ट्स शूज पहनने की वजह अब सामने आई हैं। दरअसल आनंद का दिल्ली के लोधी कॉलोनी में शूज बुटीक VegNonVeg है। आनंद को स्नीकर्स से बेहद प्यार है। वो खुद की मल्टी-ब्रांड स्नीकर कंपनी के मालिक भी हैं। सोनम उनका पहला प्यार जरूर हैं, लेकिन उनका दूसरा प्यार स्नीकर्स ही है। 
विज्ञापन

3 of 4
sonam anand love for shoes
आनंद की टुडू लिस्ट में हमेशा कंफर्टेबल शूज टॉप पर रहता है। ऐसे में आनंद नाइकी स्नीकर्स पहनकर अपना स्नीकर्स के प्रति प्यार बयां कर अपने रिसेप्शन में भी इन्हें पहन चले आए। आप अगर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक नजर मारेंगे तो आपको उनके पूरे अकाउंट में जूतों की तस्वीरें दिखाई देंगी। बता दें, आनंद के पास स्नीकर्स के 100 से अधिक जोड़े हैं, वो भी लिमिटेड एडिशन वाले।
विज्ञापन

4 of 4
sonam anand
शादी के बाद आनंद आहूजा ने सोनम कपूर के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की है। फोटो में दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने  #EverydayPhenomenal (हर दिन अद्भुत) जोड़ा कैप्शन लिखा है। सोशल मीडिया पर दोनों की इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें