फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन एक्टर्स के बारे में नहीं जानते होंगे ये राज, किसी को साबुन रखने का शौक तो कोई अब भी लेता पॉकेटमनी

Fri, 11 May 2018 03:25 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Salman and Aamir
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिनके बारे में सिर्फ उनके करीबी दोस्त या फिर रिश्तेदार ही जानते हैं। कुछ आदतें उनकी निजी जिंदगी से जु़ड़ी होती हैं तो कुछ आदतें उनके काम को लेकर। तो चलिए आज हम आपको 8 बॉलीवुड स्टार्स की कुछ ऐसे राज के बारे में बताते हैं जिसे शायद ही आप जानते हों।
विज्ञापन

2 of 9
सलमान खान
सलमान खान
वैसे तो बॉलीवुड के दबंग खान जो कुछ भी करते हैं खुलेआम करते हैं। फिर चाहे बात निजी जिंदगी की हो या फिर प्रोफेशनली। हालांकि सलमान से जुड़ी एक ऐसी चीज है जिसके बारे में कुछ ही लोग जानते हैं। कहा जाता है कि सलमान को अलग अलग तरह के साबुन रखने का शौक है। उनके बाथरूम में हैंडमेड, डिजाइनर, हर्बल और कई तरह के साबुनों का कलेक्शन हैं।
विज्ञापन

3 of 9
shahrukh khan
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह को कई बार आपने मीडिया के सामने फोटो खिंचवाते देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है किंग खान को खाना खाते वक्त फोटो खिंचवाना बिल्कुल पसंद नहीं है। इसके साथ ही शाहरुख आईस्क्रीम खाने से कतराते हैं। 

4 of 9
aamir khan
आमिर खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान साल में एक ही फिल्म करते हैं। यह बात तो सबको पता है लेकिन इसके अलावा एक बात ऐसी है जिसे यकीनन आप अब तक नहीं जानते होंगे। कहा जाता है कि आमिर खान को जब एक लड़की ने रिजेक्ट कर दिया था तब उन्होंने अपने बालों को शेव कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 9
Ranbir kapoor
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। करोड़ों की फीस लेने वाले रणबीर आज भी अपनी मां नीतू कपूर से हर महीने 15 सौ रुपए पॉकेटमनी लेते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Hrithik Roshan
ऋतिक रोशन
अपने डांस से लोगों की धड़कन बढा़ने वाले एक्टर ऋतिक रोशन भी खास शौक रखते हैं। कहा जाता है कि ऋतिक को बचपन में कैमरा से खास लगाव था। जब भी ऋतिक बचपन में कही बाहर घूमने जाते थे तो अपने साथ कैमरा जरूर लेकर जाते थे।ऋतिक के पास फोटोग्राफ्स का अच्छा कलेक्शन हैं।
विज्ञापन

7 of 9
dharmendra
धर्मेंद्र 
धर्मेंद्र को बॉलीवुड में ही-मैन के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि 'शोले' फिल्म की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र लाइट ब्वॉय को पैसे देते थे। ऐसा इसलिए ताकि वह हेमा मालिनी के साथ रोमांटिक सीन शूट करते वक्त गड़बड़ी करें और उसे बार -बार शूट कर सके।

8 of 9
Amitabh
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा समय का पाबंद बिग बी को कहा जाता है। कहा जाता है कि शूटिंग के समय के पहले ही अमिताभ सेट पर पहुंच जाते हैं यहां तक कि वॉचमैन और गेटकीपर भी उनके पहुंचने के बाद ही सेट पर पहुंचते हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
मीना कुमारी
मीना कुमारी 
मीना कुमार अब हमारे बीच नहीं रही। कहा जाता है कि मीना कुमारी के दाएं हाथ में 6 उंगलियां थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान मीना कुमारी इस बात का ध्यान रखती थीं कि छठी उंगली कैमरे में न आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें