दुबई में फिल्में गुरुवार को रिलीज होती हैं। इस लिहाज से सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'इत्तेफाक' को 2 नवंबर को ही रिलीज होना चाहिये था। लेकिन यहां इसकी रिलीज एक दिन के लिए टाल दी गई है। मेकर्स ने इसके पीछे जो वजह बताई है उसे जानकर सिने प्रेमियों को राहत जरूर होगी।
पढ़ें: शाहरुख, अक्षय समेत कई स्टार्स ने किया एक साथ ट्वीट, प्लीज न बताएं 'कातिल कौन'
विज्ञापन
2 of 4
Ittefaq
फिल्म 'इत्तेफाक' सस्पेंस थ्रिलर है। इसकी कहानी डबल मर्डर मिस्ट्री के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। यानी फिल्म का सारा मजा 'कातिल कौन' वाले सवाल के जवाब में सिमटा है। अगर फिल्म दुबई में गुरुवार को यानी भारत से एक दिन पहले रिलीज होती, तो हो सकता है कहानी लीक हो जाती और इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता।
पढ़ें: 'इत्तेफाक' की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ ने की ऐसी हरकत, सोनाक्षी को आ गई शर्म
विज्ञापन
3 of 4
Ittefaq
फिल्म का सस्पेंस बरकरार रखने के लिए फिल्म मेकर्स ने इसके क्लाइमैक्स के दो अलग अलग वर्जन शूट किये। इस तरह पूरी कोशिश की गई है कि क्लाइमैक्स लीक न हो। इसके अलावा प्रोड्यूजर शाहरुख खान और करण जौहर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी #saynotospoilers से ट्वीट कर दर्शकों से अपील की है कि वे फिल्म देखने के बाद भी कहानी का खुलासा न करें।
फिल्म 'इत्तेफाक' साल 1969 में इसी नाम से आई फिल्म की रीमेक है जिसमें राजेश खन्ना, नंदा और बिंदु ने अभिनय किया। नई फिल्म 3 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी।