फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस की वजह से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'रेस-3' का ऑफर ठुकराया

Tue, 31 Oct 2017 03:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Sidharth Malhotra
जब से सलमान खान ने अपने अगले प्रोजेक्ट फिल्म 'रेस-3' की घोषणा की है, इंडस्ट्री में इसकी कास्टिंग को लेकर चर्चा जोरों पर है। एक तरफ बॉबी देयोल लंबे अर्से बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ सलमान खान को पहली बार 'रेस' सीरीज के फॉर्मैट में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। इन सबके बीच, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सिद्घार्थ मल्होत्रा ने इतने बड़े प्रोजेक्ट का ऑफर ठुकरा दिया वो भी एक एक्ट्रेस की वजह से। 

पढ़ें: बॉबी देओल के बाद अब इन दो की भी चमकी किस्मत, 'रेस 3' में सलमान के साथ लगाएंगे दौड़

 
विज्ञापन

2 of 5
sidharth malhotra
बताया जा रहा है कि तारीखों की कमी के कारण सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म 'रेस-3' का ऑफर ठुकरा दिया। वहीं खबर ये भी आ रही है कि सिद्धार्थ फिल्म की स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

पढ़ें: 10 साल से एक हिट के लिए तरस रहे थे बॉबी देओल, सलमान खान ने खोल दी किस्मत


 
विज्ञापन

3 of 5
Daisy Shah
'मि़ड डे' में छपी खबर के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेजी शाह की वजह से फिल्म 'रेस-3' से अपने हाथ खींच लिये। खबर है कि वह इंडस्ट्री की लीड एक्ट्रेसेज के साथ ही काम करना चाहते हैं और डेजी शाह जैसी न्यूकमर के साथ नहीं। गौरतलब है कि फिल्म 'जय हो' फेम एक्ट्रेस डेजी शाह की गिनती सलमान खान की गुड लिस्ट में की जाती है। 

4 of 5
Bobby Deol
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के इंकार के बाद फिल्म मेकर्स ने आदित्य रॉय कपूर के नाम पर विचार किया। फाइनली बॉबी देओल के नाम पर मुहर लगी। रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनने जा रही इस फिल्म को सलमान खान प्रोड्यूज कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Race 3
मुंबई में फिल्म 'रेस-3' के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू होगी। इसके बाद अबू धाबी और यूरोप के कुछ हिस्सों में भी इसे फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें