फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भी विवेक ओबरॉय टीवी पर करते हैं यह काम, डर जाती हैं उनकी पत्नी

Thu, 21 Jun 2018 04:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Vivek Oberoi
बॉलीवुड के बाद अब टीवी और वेब शोज में काम कर रहे विवेक ओबरॉय जल्द बच्चों के रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज-3' को जज करते नजर आएंगे। हाल ही में इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें एक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी नहीं चाहतीं कि वह इस शो में काम करें।
विज्ञापन

2 of 4
vivek oberoi
विवेक ओबरॉय ने कहा, 'मैं स्टंट करता हूं तो मेरी पत्नी को फिक्र नहीं होती। मगर जब मैं इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में काम करता हूं तो वह चिंतित हो जाती हैं।' एक्टर ने पत्नी के परेशान होने की वजह भी बताई, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंसी रोक नहीं पाए।

 
विज्ञापन

3 of 4
vivek oberoi
विवेक ओबरॉय ने कहा,'जब मैंने शो का पहला सीजन किया तो बेटा विवान आया। दूसरे सीजन के बाद बेटी एमिया का जन्म हुआ। अब जब तीसरा सीजन करने जा रहा हूं तो प्रियंका ने कहा बहुत हो गया, अब और बच्चे नहीं चाहिए।' बता दें कि विवेक के अलावा सोनाली बेंद्रे और उमंग कुमार भी शो को जज करेंगे। शो का प्रसारण जी टीवी पर 30 जून से होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
vivek oberoi
विवेक ओबरॉय ने दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'लुसिफर' साइन की है। फिल्म में वह विलेन के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'इंसाइड एज-2' की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। यही नहीं वह 22 जून को लंदन में इंडो-यूके अवॉर्ड को भी होस्ट करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें