फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका-निक की रिसेप्शन में क्यों नहीं पहुंचे शाहरुख समेत ये स्टार्स, अब बताई ये वजह

Sun, 23 Dec 2018 08:52 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shah rukh khan Aamir khan and Akshay Kumar - फोटो : amar ujala
बीते 20 दिसंबर को बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी। दिल्ली के बाद मुंबई में हुई इस दूसरी पार्टी में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे नजर आए। इस बीच फिल्म इंडस्ट्री के सबसे नामी चेहरे शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार प्रियंका-निक की रिसेप्शन पार्टी से गायब दिखे। यह तीनों रिसेप्शन पार्टी में क्यों नहीं पहुंचे इसका खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
aamir khan and shah rukh khan - फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार शाहरुख, आमिर और अक्षय कुमार अपनी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त थे। बताया जा रहा है कि इन दिनों आमिर खान चीन में अपनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। प्रियंका-निक के रिसेप्शन के समय भी वह चीन में थे। वहीं शाहरुख की फिल्म जीरो प्रियंका-निक की रिसेप्शन पार्टी के अगले दिन यानी 21 दिसबंर को रिलीज होनी थी। ऐसे में शाहरुख और गौरी खान ने अपने खास दोस्तों के लिए घर पर जीरो की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। जिसके चलते वह पार्टी में शरीक नहीं हो सकते।
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar and twinkle khanna - फोटो : file photo
वहीं खबरों की मानें तो अक्षय कुमार बेटे आरव के साथ समय बिता रहे थे। जिसके चलते उन्हें प्रियंका-निक की रिसेप्शन पार्टी के लिए समय निकलना मुश्किल रहा। बताया जा रहा है कि मुंबई और दिल्ली में शादी की रिसेप्शन पार्टी के बाद अब  प्रियंका-निक लॉस एंजेलिस में रिसेप्शन पार्टी देने की तैयारी में है। इसमें हॉलीवुड के बड़े नाम शामिल हो सकते है।

4 of 5
priyanka nick reception - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि प्रियंका की टीम अभी जगह तलाश कर रही है और कुछ समय में ही रिसेप्शन का वेन्यू तय कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि ये एक ब्लैट टाई इवेंट होगा जिसमे प्रियंका के करीबी दोस्त शामिल होगे। कैरी वाशिंगटन, ड्वैन जॉनसन, मेगन मार्कल भी मेहमानों की लिस्ट में शामिल है। खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा स्विट्जरलैंड में हनीमून के बाद अपनी अगली फिल्म 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। इसके बाद जनवरी 2019 के अंत में लॉस एंजेलिस में पार्टी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka nick reception - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई। इसके बाद उन्होंने 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। 20 दिसम्बर को मुंबई में प्रिंयका और निक ने अपने करीबी दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें