फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Sun, 23 Dec 2018 08:41 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Naseeruddin Shah - फोटो : twitter
नसीरुद्दीन पर अनुपम खेर का निशाना
नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में मॉब लीचिंग और धार्मिक पहचान की राजनीति को लेकर सवाल उठाए थे जिसके बाद कई संगठनों ने उनका विरोध शुरू कर दिया था। नसीरुद्दीन के बयान के बाद अब अनुपम खेर ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि 'देश में इतनी आजादी है कि सेना को अपशब्द कहे जा सकते हैं। सैनिकों पर पथराव किया जा सकता है और कितनी आजादी चाहिए? उन्हें जो कहना था वो उन्होंने कह दिया।'

पढ़ें: नसीरुद्दीन के बयान पर बोले अनुपम खेर, और कितनी आजादी चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
priyanka, nick - फोटो : social media
ससुराल वालों के साथ प्रियंका का डिनर
मुंबई में शानदार रिसेप्शन के बाद प्रियंका और निक लंदन पहुंच गए हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों परिवारों की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सभी डिनर के लिए बैठे हुए हैं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, निक के भाई दोनों भाई भी साथ में दिखे। इस डिनर पार्टी में निक के भाई की मंगेतर सोफी टर्नर भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

3 of 5
gst - फोटो : file photo
जीएसटी कटौती पर सितारों ने की सराहना
सरकार के जीएसटी में कटौती की वजह से सिनेमाघरों के फिल्म टिकट पर टैक्स घटाया गया है। जिसके बाद बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स अनुपम खेर, अजय देवगन, अक्षय कुमार और आमिर खान ने सरकार के फैसले की सराहना की है। 

पढ़ें: GST कटौती से घटे मूवी टिकट के दाम, इन बॉलीवुड स्टार्स ने कहा पीएम मोदी को शुक्रिया
 

4 of 5
aditi rao hydari - फोटो : file photo
#MeToo पर बोलीं अदिति राव हैदरी
#MeToo अभियान एक बार फिर चर्चा में है। इसकी चपेट में नाना पाटेकर और आलोक नाथ जैसे बड़े नाम आए थे। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी मीटू पर अपनी स्टोरी साझा की है। उन्होंने बताया कि 'मेरे फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने की उम्मीद तब खत्म सी हो गई थी जब मैंने उनकी डिमांड से पैर पीछे खींच लिए थे। उन्होंने एक वाकया शेयर करते हुए बताया कि वह न्यूकमर थीं और उनके सामने विकल्प रखे गए थे कि या तो मानो या फिर जाओ, ऐसे में मैंने वहां से जाना मुनासिब समझा और काम मिलने की उम्मीद छोड़ दी।'

पढ़ें: अब #MeToo पर बोली 'पद्मावत' की ये एक्ट्रेस, बताया 'काम के बदले मेरे सामने रख दी थी ये शर्त'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kgf - फोटो : instagram
यश की 'केजीएफ' ने तोड़े कई रिकॉर्ड
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश की नई फिल्म केजीएफ यानी कोलार गोल्ड फील्ड्स हिन्दी में भी रिलीज हो गई है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने कई बॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। पहले ही दिन केजीएफ ने धमाल मचा दिया है। केजीएफ के हिन्दी वर्जन ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने 18.10 करोड़ की कमाई की है। 

पढ़ें: कमाई के मामले में सुपरस्टार यश की फिल्म KGF ने मारी बाजी, पहले दिन ही कर डाला रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें