फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि ने गिनाईं ‘दुर्गामती’ को देखने की पांच बड़ी वजहें, मुकाबले में ‘टोरबाज’ और ‘इंदु की जवानी’

Fri, 11 Dec 2020 08:33 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
दुर्गामती - फोटो : इंस्टाग्राम
जिस अभिनेत्री ने अपनी पहली ही फिल्म के लिए तमाम किलो वजन बढ़ा लिया हो और जिसने भरी जवानी में एक दादी का रोल करने का चैलेंज लिया, उस अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को अगर कोई रोल मुश्किल लगे तो जाहिर है उसमें कुछ बात तो होगी। भूमि पेडनेकर की नई फिल्म ‘दुर्गामती’ शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

2 of 6
दुर्गामती - फोटो : screenshot from youtube
फिल्म ‘दुर्गामती’ में भूमि पेडनेकर दो स्वरूपों में दिखने वाली हैं। उनका एक किरदार तो सीनियर ऑफीसल चंचल चौहान का है लेकिन फिल्म में उन्होंने असल इम्तिहान दिया है दुर्गामती की आत्मा के उनके शरीर पर कथित रूप से कब्जाकर लेने के बाद। भूमि का कहना है कि दुर्गामती का किरदार निभाना शारीरिक रूप से बहुत कठिन था।
विज्ञापन

3 of 6
दुर्गामती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि कहती हैं, “दुर्गामती ने वास्तव में मुझे एक कलाकार के रूप में विस्तार दिया है। फिल्म की श्रेणी और फिल्म में मेरे किरदार की वजह से यह फिल्म शारीरिक तौर पर एक कठिन फिल्म थी। मेरे लिए दुर्गामती निश्चित रूप से मेरी अब तक की शारीरिक रूप से सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म थी और मैने इसके हर एक पल का लुत्फ लिया।'' फिल्म के ट्रेलर में चंचल के दुर्गामती बनने पर वह बहुत हिंसक भूमिका में देखी जा सकती है।

4 of 6
दुर्गामती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि कहती हैं कि एक कलाकार के तौर पर भयानक रस की फिल्मों में किसी इस तरह के किरदार को निभाना उनकी इच्छा रही है। भूमि कहती हैं “एक कलाकार के तौर पर मैं हर तरह की फिल्में करना चाहती हूं और हॉरर थ्रिलर करना निश्चित रूप से मेरी सूची में सबसे ऊपर था। मैं यह देखना चाहती थी कि क्या मैं इस रस की भूमिका अच्छी तरह से कर सकती हूँ, और मुझे लगता है कि मैंने खुद को ही आश्चर्यचकित कर दिया है।”
विज्ञापन

5 of 6
दुर्गामती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने किरदारों की वजह से अपनी हर फिल्म में सुर्खियां बटोरीने वाली भूमि पेडनेकर का ये भी मानना है कि नाट्य शास्त्र के सभी रसों में भयानक ही ऐसा रस है जिसे निभाना एक अभिनेता के लिए सबसे मुश्किल होता है। वह कहती हैं, ''यह श्रेणी किसी भी कलाकार के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होती है क्योंकि आपको परत दर परत किरदार को गढ़ना होता है। या तो आप दर्शकों को बेहद पसंद आएंगे या फिर आप असफल होंगे क्योंकि आप किरदार से जुड़ नहीं पाए। ऐसी फिल्मों में हॉरर और डर को सिर्फ बेहतरीन अभिनय से ही जीवंत किया जा सकता है। एक कलाकार के लिए ये बहुत चुनौती भरा होता है कि आप शारीरिक भंगिमाओं से किस तरह से दर्शकों से संवाद स्थापित कर पाते हैं, और ये आसान नहीं है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टोरबाज और ए कॉल टू स्पाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘दुर्गामती’ के साथ ही फिल्म ‘टोरबाज’ और ‘ए कॉल टू स्पाई’ भी शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। उधर, सिनेमाघरों में शुक्रवार को कियारा आडवाणी की पहली सोलो लीड फिल्म ‘इंदु की जवानी’ रिलीज हो रही है।

पढ़ें: Durgamati Review: अभिनेता के बाद अब निर्माता अक्षय ने किया निराश, उम्मीदों पर विफल रही ‘दुर्गामती’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें