शाहरुख खान
- फोटो : instagram/iamsrk
शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। इस पोस्ट में एक तस्वीर साझा की गई है जिसमें अभिषेक बच्चन, अन्नपूर्णा घोष और सुजॉय घोष नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, 'एक बहुत ही खास फिल्म आखिरकार पूरी हो गई। 'बॉब बिस्वास' आपसे बहुत ही जल्द मिलेंगे।' शूटिंग पूरी होने पर शाहरुख खान ने भी फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।