फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हो गया सलमान-आमिर का यह ऑनस्क्रीन बेटा, नये अवतार में दे रहा बड़े-बड़े एक्टर्स को मात

Sat, 31 Mar 2018 04:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ali Haji
बॉलीवुड में शुरू से ही चाइल्ड एक्टर्स का बड़ा ही अहम रोल रहा है। चाहें उसमें वह किसी लीड एक्टर का बचपन का रोल रहा हो या फिर किसी हीरो की औलाद का किरदार। आज भी टीवी और फिल्मी पर्दे पर कई चाइल्ड स्टार्स हैं जो अपने अभिनय से बड़े-बड़े एक्टर को मात दे रहे हैं। लेकिन इस कड़ी में बात करेंगे एक जबरदस्त चाइल्ड एक्टर की जो कभी ऑन्सक्रीन सलमान खान और आमिर खान का बेटा बना था...
विज्ञापन

2 of 6
Ali Haji
डायरेक्टर डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म 'पार्टनर' में सलमान के सौतेले बेटे का किरदार करने वाले इस एक्टर ने फिल्म 'ता रा रम पम' में भी बड़ा रोल अदा किया था। बता दें कि इस चाइल्ड एक्टर की क्यूटनेस देखते ही बनती हैं और फिल्मों में इसका जबरदस्त एटीट्यूड दर्शकों को खूब भाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Ali Haji
इस बाल कलाकार ने कम उम्र में ही बड़े पर्दे पर अपनी दस्तक दे दी थी। इसके साथ ही इसने सुपरिहट फिल्म 'फना' में आमिर खान के बेटे का भी किरदार निभाया था। उस वक्त इसकी उम्र केवल 6 साल थी। बता दें कि यह एक्टर अबतक 100 से भी ज्यादा विज्ञापनों में काम कर चुका है।

4 of 6
Ali Haji
इस चाइल्ड एक्टर का नाम अली हाजी है और अब बड़े होकर बेहद क्यूट और हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। अली की उम्र आज 18 साल है और दिखने में वह किसी भी एक्टर से कम नहीं हैं। इस नन्हें से कलाकार का जन्म मुंबई में हुआ था। इन्होंने 2006 से ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
Ali Haji
इन 12 सालों के बीच अली ने फिल्म फैमिली (2006), फना (2006), पार्टनर (2007), ता रा रम पम (2007), द्रोणा (2008), लाइफ पार्टनर (2009), पाठशाला (2010) और 2010 में ही आई फिल्म 'राइट या रॉन्ग' में देखा गया। बता दें कि अली ने 2009 में आई फिल्म 'माई फ्रेंड गणेशा 2' में भी लीड रोल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ali Haji
इन दिनों अली हॉलीवुड फिल्म 'द फिल्ड' की शूटिंग में एक्टर रोनित रॉय के साथ बिजी हैं। अली के पास खुद का एक क्लीन स्टेट स्टूडियो नाम का प्रोड्क्शन हाउस हैं जिसमें वह दो धारावाहिक को लिखकर डायरेक्ट भी कर चुके हैं जिनमें पहला 'काया' और दूसरा 'द मैड वर्ल्ड ऑफ रुस्तम ईरानी' शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें