फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित ने स्टेडियम में किया था GF को प्रपोज, शादी में सोनाक्षी संग जमकर नाचे थे विराट

Thu, 14 Dec 2017 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरिज में दोहरा शतक ठोंकने के बाद जिस युवती की ओर फ्लाइंग किस किया था वो दरअसल उनकी WIFE ऋतिका हैं। उन्होंने वनडे में तीसरी बार डबल सेंचुरी लगाने का कारनामा अपनी सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी पर किया है। 200वां रन लेते ही स्टेडियम में मौजूद ऋतिका के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। आइए जानते हैं रोहित-ऋतिका की लव स्टोरी...
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह की पहली मुलाकात 2009 में बोरिवली स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी। उस दौरान ऋतिका रोहित की स्पोर्ट्स मैनजेर थी। प्रॉफेशनल रिलेशन्स की वजह से दोनों की मुलाकातें लगातार बढ़ती गईं। जल्दी ही दोनों फ्रेंड और फिर एकदूसरे के बेस्ट फ्रेंड बन गए।
विज्ञापन

3 of 4
6 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद रोहित ने 3 जून 2015 को उसी बोरिवली स्पोर्ट्स क्लब में ऋतिका को शादी के लिए प्रपोज किया। जहां दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। जिसके 6 महीने बाद 13 दिसंबर 2015 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। होटल ताज में हुई इस शादी में कई नामी-गिरामी हस्तियों ने शिरकत की थी।
विज्ञापन

4 of 4
बॉलीवुड से लेकर बिजनेस वर्ल्ड की कई जानीमानी शख्सियत इस शादी की साक्षी बनी थी। वेडिंग सेरेमनी के दौरान सोनाक्षी सिन्हा और विराट कोहली का स्पेशल डांस सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। ऋतिका एक्टर सुहैल खान की WIFE सीमा सचदेह खान की बहन हैं। इस लिहाज से ऋतिका सुहैल खान की साली और रोहित शर्मा, सुहैल खान के साढू भाई हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें