sara ali khan
सारा अली खान बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी हैं। करीना कपूर खान और उनके सौतेले बच्चों- इब्राहिम और सारा के बीच दोस्तों जैसा रिश्ता है। कई मौकों पर बेबो ने दोनों बच्चों के लिए अपनी फिक्र जाहिर की है और उन पर अपना विश्वास जताया है। हाल ही में एक किताब के अनावरण के मौके पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह सारा अली खान की टीचर नहीं हैं, न ही उनकी जिंदगी में बेवजह दखल देती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सारा अली खान अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में अलग और सफल पहचान बना लेंगी।