फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं, तब उनके मन में दो ख्याल आए। उन्होंने कहा, '9 महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान मुझे अहसास हुआ कि मां और शिशु के लिए दो बातें बेहद जरूरी हैं। पहला, जन्म के दौरान एक सुरक्षित हाथों में होना। एक सपोर्ट टीम- डॉक्टर, नर्स, आया आदि। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे वे मिले। यह कोई विशेष अधिकार नहीं, हक है।'