फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान ने किया खुलासा, 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के Gay किरदार के लिए ऐसे की तैयारी

Fri, 24 Jan 2020 03:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala, mumbai
बॉलीवुड की हिट मशीन बन चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' है। फिल्म में एक बार फिर आयुष्मान अपने किरदार के साथ प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान गे शख्स का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में अपने किरदार के बारे में आयुष्मान ने खुलकर बात की।
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala, mumbai
आयुष्मान खुराना ने एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान न सिर्फ अपनी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के किरदार के बारे में बात की बल्कि साथ ही साथ सिनेमा से जुड़े बाकी मुद्दों पर भी खुलकर बोले। आयुष्मान ने इस दौरान फिल्म के लेखन पर भी खास जोर देते हुए बात की।
विज्ञापन

3 of 6
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala, mumbai
आयुष्मान खुराना ने कहा, 'फिल्म के लिए लिखना काफी अलग बात है। लेखन आसान काम नहीं है। लेकिन इस काम को बहुत आसान माना जाता है। एक्टर्स तो किसी गुड्डे- गुड़िया की तरह होते हैं, जो भी स्क्रिप्ट में लिखा होता है उसका ही अभिनय करते हैं।'

4 of 6
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
आयुष्मान ने आगे बात करते हुए कहा, 'मैं हमेशा अपने किरदार के साथ इंसाफ करने की कोशिश करता हूं, जैसा किरदार होता है वैसे ही लोगों के साथ मिलने और खूब बात करने की कोशिश करा हूं। मैं टैक्सी ड्राइवर से लेकर चाय वाले तक से बात करता हूं। इससे न सिर्फ मुझे उनके बारे में पता लगता है बल्कि वो चीजों को कैसे देखते हैं, ये भी समझ आता है।'
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में आयुष्मान गे शख्स का किरदार निभा रहे हैं। इस किरदार की तैयारी के बारे में बातचीत करते हुए आयुष्मान ने कहा, 'अपने बाकी किरदारों की तरह ही मैंने इस किरदार के लिए भी तैयारी की। मैं एलजीबीटीक्यू ( LGBTQ community)लोगों से मिला और बात की। उम्मीद करता हूं कि इस किरदार के साथ भी मैं इंसाफ कर पाऊं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
वैसे बात आयुष्मान के फिल्मी करियर की करें तो विकी डोनर से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले आयुष्मान के खाते में शुभ मंगल सावधान, दम लगा के हैइशा, अंधाधुन, बधाई हो, आर्टिकल 15 और बाला जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें