फिल्मी सितारों के नामों से कई लोग आकर्षित होते हैं। कई लोग तो अपना नाम ही फिल्मी सितारों के नाम पर रख लिया करते हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद सितारों का नाम बदल जाना भी आम बात है। जैसे राजीव भाटिया से अक्षय कुमार, रीमा से मल्लिका शेरावत, फरहान से जॉन अब्रहम। लेकिन आपको जानकर हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी कि आपके पसंदीदा सितारों के फनी निक नेम्स भी है। इस पैकेज में हम आपको बताते हैं कि किस सेलिब्रिटी का निक नेम क्या है।