prem pratigyaa
- फोटो : social media
प्रेम प्रतिज्ञा ही वह फिल्म है जिसने हिंदी सिनेमा में हीरोइन नंबर वन के लिए माधुरी दीक्षित की जगह पुख्ता की। 1988 में वह दयावान और तेजाब जैसी फिल्मों से चर्चा पा चुकी थीं। दयावान में उनके हिस्से आई विनोद खन्ना के साथ किए गए एक बेहद अंतरंग दृश्य की बदनामी और तेजाब ने उनको दिया एक सुपरहिट गाना, एक दो तीन चार...। लेकिन एक्टिंग? माधुरी के अभिनय का असली विस्तार लोगों ने बापू की फिल्म प्रेम प्रतिज्ञा में ही देखा। यूं तो माधुरी की साल 1989 में प्रेम प्रतिज्ञा के अलावा वर्दी, राम लखन, इलाका, मुजरिम, त्रिदेव, कानून अपना अपना, त्रिदेव, परिंदा और पाप का अंत मिलाकर कुल नौ फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन अभिनेत्री के तौर पर लोगों के दिलों को उन्होंने फिल्म प्रेम प्रतिज्ञा में ही जीता।