फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले ऋषि कपूर ने 'कपूर हवेली' को लेकर किया था ये अनुरोध, अब पाकिस्तान से आया ये जवाब

Sat, 02 May 2020 08:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rishi Kapoor, Kapoor Haveli - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया। वह 67 के थे। ऋषि कपूर के निधन से फैंस के अलावा बॉलीवुड सितारों के बीच शोक का माहौल है। कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर शोक जताया। इस बीच पाकिस्तान में स्थिति ऋषि कपूर के पुश्तैनी घर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
कपूर हवेली - फोटो : फाइल
पाकिस्तान के पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में उनका पुश्तैनी घर है जिसको 'कपूर हवेली' कहा जाता है। साल 2018 में ऋषि कपूर ने पाकिस्तान सरकार से निवेदन किया था कि वह उनकी 'कपूर हवेली' को म्यूजियम में तब्दिल कर दिया जाए। अभिनेता के इस अनुरोध को पाकिस्तान सरकार ने स्वीकार किया था और 'कपूर हवेली' को म्यूजियम बनाने का फैसला किया था, लेकिन अब खबर है कि पाकिस्तान सरकार ने इस हवेली को म्यूजियम बनाने से मान कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
कपूर हवेली - फोटो : फाइल
न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार पाकिस्तान में आर्थिक परेशानियों के चलते अब 'कपूर हवेली' म्यूजियम में तब्दिल नहीं हो सकती है। वहीं खैबर पख्तूनख्वा (KPK) विरासत विभाग के सूत्रों के अनुसार सरकार की हवेली को लेकर योजना थी कि इसके बाहरी हिस्से को संरक्षित किया जाएगा जबकि अंदर के हिस्से की मरम्मत की जाएगी, लेकिन आर्थिक मुश्किलों के चलते अब ऐसे नहीं होगा। गौरतलब है कि ऋषि कपूर के दादा और दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का जन्म 'कपूर हवेली' में हुआ था। इसी हवेली में पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर का भी जन्म हुआ। 

4 of 5
कपूर हवेली - फोटो : फाइल
'कपूर हवेली' का निर्माण भारत-पाकिस्तान साल 1918-1922 के बीच किया गया। पृथ्वीराज कपूर के पिता बशेश्वरनाथ ने इसे बनवाया था। बशेश्वरानाथ पेशे से सब इंस्पेक्टर थे। पृथ्वीराज उनके परिवार के पहले ऐसे शख्स थे जिन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। करीब 40-50 कमरों वाली यह 'कपूर हवेली' एक वक्त पर बेहद आलीशान दिखती थी, लेकिन अब इसकी हालत काफी जर्जर हो गई है। पहले यह हवेली पांच मंजिल की थी। भूकंप के कारण पैदा हुईं दरारों की वजह से इसके ऊपरी तीन मंजिलों को ध्वस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माला पहले हुए रणधीर कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : फाइल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1990 में ऋषि इसको देखने पेशावर गए थे तब वहां से वो इसकी मिट्टी अपने साथ लेकर आए थे। साल 2016 में ऋषि कपूर ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह पेशावर हवेली में खड़े दिखाई दिए। उन्होंने लिखा था, 'किसी ने ये भेजी थी। तस्वीर में रणधीर और मैं पेशावर में कपूर हवेली के बाहर दिख रहे हैं। जैसा तस्वीर में दिख रहा है कि हमारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया था।'

पढ़ें: ट्रोलर्स को जायरा वसीम ने दिया करारा जवाब, कहा- 'अपने घटिया मजाक से लोगों पर...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें