जब से सपना चौधरी बिग बॉस में बिजी हुई है तब से उनके फैंस के बीच एक नई डांसर चर्चा में आ गई है। दरअसल, सपना के फैंस उनको बेहद मिस कर रहे हैं। बस इसी बात का फायदा इस नई डांसर को मिल गया है। ये नई डांसर अपने लटके-झटकों से सपना के फैंस के दिलों में तेजी से जगह बना रही है।
विज्ञापन
2 of 5
डांसर गोरी रानी
यूं तो सपना चौधरी की जबरदस्त यूएसपी है लेकिन इसे तोड़ने के लिए ये नई डांसर आ गई है। गजब की बात तो ये है कि उनके फैंस इस डांसर को इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है कि क्या कहने...
विज्ञापन
3 of 5
गोरी रानी
हरियाणा और दिल्ली में अपने डांस से धूम मचा रही ये नई डांसर सपना से कहीं से भी कम नहीं हैं। अपने मोहक अंदाज से ये डांसर सबका दिल मोह लेती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इस डांसर का नाम क्या हैं..?
4 of 5
डांसर गोरी
तो आपको बता ही देते हैं... इनका नाम है 'गौरी रानी'। गौरी भी सपना चौधरी की तरह एक स्टेज परफॉर्मर हैं और आजकर अपनी टीम के साथ हरियाणा दिल्ली जैसी जगहों पर अपना शो कर रही हैं।
बता दें अब तक सोशल मीडिया पर गौरी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। गौरी के लिए भी उतने ही दर्शकों की भीड़ आती है जितनी सपना के लिए। गौरी के एक वीडियो को अब तक 61 लाख लोग देख चुके हैं। यूट्यूब पर गौरी के कई वीडियो मौजूद हैं।