बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स रहे हैं जिनमें प्यार होने के बाद बात शादी तक पहुंच गई और यहां तक कि उनकी शादी भी हुई लेकिन ऐसा बहुत कम फिल्मी स्टार्स के साथ हुआ है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस की जो बॉलीवुड के फिटमैन सुनील शेट्टी पर दिलो-जान से मरती थीं और उनसे शादी भी करना चाहती थीं...तो आइए जानते हैं कौन है यह एक्ट्रेस...
विज्ञापन
2 of 10
Sunil and Sonali
साल 1992 में फिल्म बलवान से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले सुनील शेट्टी बेहद कामयाब एक्टर रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में तकरीबन 110 फिल्मों में बेजोड़ काम किया है। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं।
विज्ञापन
3 of 10
Sunil and Sonali
बता दें कि साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म भाई में सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे लीड रोल में थे। इस फिल्म की शुटिंग के दौरान दोनों काफी करीब आ चुके थे लेकिन इस बात की भनक सेट पर कुछ ही लोगों को थी।
4 of 10
Sunil and Sonali
देखते ही देखते सोनाली ने सुनील को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया था। बता दें कि सुनील और सोनाली टक्कर, सपूत और कहर जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आए हैं।
विज्ञापन
5 of 10
Sunil and Sonali
बॉलीवुड में दोनों की जोड़ी बहुत ही हिट मानी जाती थी। दोनों को लेकर बॉलीवुड में बातें भी चलने लगी थीं लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। दोनों की शादी न हो पाने के पीछे की वजह बहुत बड़ी थी।
विज्ञापन
6 of 10
Goldi and Sonali
वहीं, सुनील शेट्टी के मना कर देने पर साल 2002 में सोनाली ने गोल्डी बहल से शादी कर ली। गोल्डी एक फिल्ममेकर हैं। उन्होंने फिल्म अंगारे, बस इतना सा ख्वाब है और 'लंदन पेरिस न्यूयॉर्क' जैसी फिल्में डायरेक्ट की है।
विज्ञापन
7 of 10
Sunil and Sonali
सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में सोनाली से शादी न करने की वजह का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर वह शादीशुदा न होते तो सोनाली के बारे में जरूर सोचते।
8 of 10
Sunil and Mana
जी हां, फिल्म भाई (1997) के आने से पहले ही सुनील शेट्टी शादीशुदा थे। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त माना से साल 1991 में शादी की थी। सुनील, सोनाली से शादी करके अपनी पत्नी को धोखा नहीं देना चाहते थे।
9 of 10
Sunil Family
आज सुनील शेट्टी बेहद सक्सेसफुल एक्टर हैं और उनका ध्यान अपने बिजनेस पर है। सुनील के दो बच्चे अहान और आथिया शेट्टी हैं।
आथिया शेट्टी फिल्म हीरो से एक्टर सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं, सुनील के बेटे अहान फिल्मों में उतरने की तैयारियों में लगे हुए हैं।