हाल ही में एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने अपने बर्थडे का जश्न मनाया जिसके लिए उन्होंने एक शानदार पार्टी रखी। इस पार्टी में करण जौहर से लेकर मनीष मल्होत्रा, अमृता अरोड़ा, अदिति राव हैदरी जैसे तमाम बड़े स्टार मौजूद थे। पार्टी अपने पूरे शबाब पर थी और सभी के एक-दूसरे के साथ बात करने में, मस्ती करने में मशगूल थे।
विज्ञापन
'हॉलीडे' का ये विलेन असल जिंदगी में भी बना विलेन, शराब पीकर खूब मचाया हुड़दंग
2 of 5
- फोटो : Spotboye.com
लेकिन तभी पार्टी में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरत में डाल दिया।
एक वेबसाइट के मुताबिक, इस पार्टी में एक्टर फ्रैडी दारूवाला भी थे। वही फ्रैडी जिन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'हॉलीडे' में विलेन का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरीं। फिल्मी परदे पर विलेन बने फ्रैडी असल जिंदगी में भी विलेन बन गए। दरअसल उन्होंने सोफी चौधरी की इस पार्टी में जमकर शराब पी और फिर ऐसा उत्पात मचाया कि पार्टी में मौजूद हर शख्स के होश उड़ गए और वो परेशान हो गया।
विज्ञापन
'हॉलीडे' का ये विलेन असल जिंदगी में भी बना विलेन, शराब पीकर खूब मचाया हुड़दंग
3 of 5
- फोटो : Twitter
फ्रैडी दारूवाला दारू के गिलास पर गिलास गटके जा रहे थे और अपना बैलेंस खो चुके थे और उटपटांग हरकतें कर रहे थे। जहां कुछ लोगों की उनकी ये हरकतें मजेदार लग रहीं थीं तो वहीं कुछ लोगों के लिए वो सिर दर्द बन गए। नौबत यहां तक आ गई कि पार्टी में मौजूद लोग अपनी मस्ती छोड़ फ्रैडी को संभालने में ही लग गए।
'हॉलीडे' का ये विलेन असल जिंदगी में भी बना विलेन, शराब पीकर खूब मचाया हुड़दंग
4 of 5
लगता है कि फ्रैडी ने अपने नाम को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया तभी तो उन्होंने शराब पीकर इस तरह सोफी चौधरी की पार्टी में उत्पात मचाया।
हालांकि अब इस मामले में कितनी सच्चाई है ये तो खुद फ्रैडी ही जानें लेकिन उनकी जो तस्वीरें सोशल मीडिया में फैल गई हैं उन्हें देखकर तो यही लगता है कि वाकई वो पार्टी में टल्ली हो गए थे।
'हॉलीडे' का ये विलेन असल जिंदगी में भी बना विलेन, शराब पीकर खूब मचाया हुड़दंग
5 of 5
- फोटो : Twitter
फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'कमांडो 2' में नजर आएंगे। ये फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता और अदा शर्मा भी नजर आएंगी।