फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thiruchitrambalam Day 11 : कायम है धनुष की 'थिरुचित्रम्बलम' का जलवा, दूसरे वीकएंड पर हुई इतनी कमाई

Mon, 29 Aug 2022 09:02 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Thiruchitrambalam - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के अभिनेता धनुष और नित्या मेनन की फिल्म थिरुचित्रम्बलम 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने आते ही टिकट खिड़की पर धमाल मचा दिया है। दर्शकों को फिल्म की कहानी तो पसंद आ ही रही है, इसके अलावा धनुष और नित्या की जोड़ी भी लोगों को पसंद आ रही है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाई कर रही है। इस फिल्म का 11वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन

2 of 4
thiruchitrambalam - फोटो : सोशल मीडिया
धनुष और नित्या की फिल्म थिरुचित्रम्बलम को करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। कम बजट में बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। पहले वीकएंड में शानदार कलेक्शन के बाद थिरुचित्रम्बलम ने दूसरे वीकएंड में भी धमाकेदार कमाई कर ली है। ये फिल्म अपने बजट से दोगुनी कमाई कर चुकी है। इस फिल्म का असर लाइगर पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
thiruchitrambalam - फोटो : social media
थिरुचित्रम्बलम ने पहले दिन बंपर ओपनिंग करते हुए कुल 9.52 करोड़ रुपये का कोरबार किया जो इसके बजट के हिसाब से जबरदस्त ओपनिंग थी। इसके बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने  8.79 करोड़, तीसरे दिन 10.24 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे वीकएंड की बात करें तो दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.26 करोड़, शनिवार को 5.46 करोड़ और रविवार को 5.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 64.02 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

4 of 4
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया
धनुष की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है और इस फिल्म का जादू वीकएंड पर भी दर्शकों के बीच देखने को मिला। धनुष और नित्या मेनन इस फिल्म में मुख्य किरदार में हैं, जबकि प्रकाश राज, राशि खन्ना और प्रिया भवानी शंकर आदि भी अहम भूमिकाओं में हैं। मिथरन जवाहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धनुष एक डिलीवरी ब्वॉय का रोल प्ले कर रहे हैं, जबकि नित्या मेनन उनकी बेस्ट फ्रेंड के रोल में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें