फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl : धर्मेंद्र के साथ ऑन स्क्रीन लव करती दिखी ये फेमस एक्ट्रेस, उम्र भर रहीं कुंवारी

Mon, 02 Oct 2017 07:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
एक जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही आशा पारेख ने अपनी प्रतिभा के बलबूते बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। आज यानि 2 अक्टूबर को आशा पारेख का जन्मदिन है। वे 75 वर्ष की हो गई हैं।
एक समय ऐसा था जब आशा पारेख के सभी दीवाने थे। यहां तक कि खुद आशा पारेख भी किसी से बेहद प्यार करती थीं। फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने कभी शादी नहीं की और ताउम्र कुंवारी रह गईं ? पढ़ें- टॉम ऑल्टर की वो इच्छाएं जो जिंदगी के आखिरी सफर में भी पूरी न हो पाईं
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल आशा पारेख का कहना था कि उनकी किस्मत में शादी लिखी ही नहीं थी और वो खुश हैं कि वो सिंगल हैं। कहा जाता है कि आशा पारेख की छवि एक ऐसी अभिनेत्री की थी जिस तक पहुंचना या मिलना आसान काम नहीं है और शायद इसीलिए किसी ने कभी भी उनका हाथ नहीं मांगा।
विज्ञापन

3 of 5
आशा पारेख का नाम आमिर खान के अंकल और निर्देशक नासिर हुसैन के साथ जुड़ा। हालांकि उन खबरों में कितनी सच्चाई थी ये किसी को पता नहीं लेकिन एक इंटरव्यू में आशा पारेख ने खुलासा किया था कि लंबे समय तक उनका एक ब्वॉयफ्रेंड रहा था और ये ब्वॉयफ्रेंड कोई और नहीं निर्देशक नासिर हुसैन थे।
 

4 of 5
नासिर हुसैन से शादी नहीं हो पाने की बात पर आशा पारेख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो नहीं चाहती थीं कि नासिर हुसैन कभी भी अपने परिवार से अलग हों, इस वजह से उन्होंने शादी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लेकिन आशा पारेख को इसका जरा भी दुख नहीं है और जिंदगी में मिले प्यार से वो बेहद खुश हैं। आज वो खुशी खुशी अपनी डांस अकेडमी और अस्पताल चला रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें