फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित-अदिति से लेकर अनीता-रोहित तक, शादी के कई साल बाद पहली बार पैरेंट्स बने ये सेलेब्स

Fri, 25 Dec 2020 04:04 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी सेलेब्रिटीज - फोटो : Instagram
माता-पिता बनने का सपना लगभग सभी शादीशुदा कपल्स देखते हैं फिर चाहे वो आम हो या कोई सेलेब्रिटी। हर कपल ये ही चाहता है कि उनकी गोद में उनका नन्हा बच्चा खेले और वो उसके साथ अपनी जिंदगी बिताएं। हालांकि कई बार खुद के फैसले से तो कभी किसी परेशानी के चलते लोगों को ये सुख आसानी से नहीं मिल पाता है। इस साल कई सेलेब्स ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज दी है, लेकिन यहां आपको उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो शादी के कई साल बाद पैरेंट्स बनें।
विज्ञापन

2 of 6
करणवीर बोहरा, तीजे सिद्धू - फोटो : instagram: bombaysunshine
करणवीर बोहरा-तीजे सिद्धू

टीवी के हैंडसम एक्टर करणवीर बोहरा ने 2006 में तीजे से शादी की थी। हालांकि उनके शादी के 10 साल बाद वो जुड़वा बेटियों के माता पिता बने थे। करणवीर और तीजे अपने बेटियों से बहुत प्यार करते हैं। वहीं हाल ही में 20 दिसंबर को करण और तीजे के घर एक और नन्ही परी ने जन्म ले लिया। करणवीर ने अपनी खुशी शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं 3 बच्चियों का पिता हूं। जीवन इससे बेहतर नहीं हो सकता'।
विज्ञापन

3 of 6
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
जय भानुशाली और माही विज

टीवी के क्यूटेस्ट कपल में से एक माने जाने वाले एक्टर जय और माही ने भी साल 2011 में शादी की थी। शादी के 8 साल बाद दोनों पहली बार पैरेंट्स बने। हालांकि इससे पहले उन्होंने खुशी और राजवीर दो बच्चों को गोद लिया था। जय और माही अपने बच्चों के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करते नजर आ जाते हैं।

4 of 6
कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक

कश्मीरा और कृष्णा ने काफी सालों तक अपनी शादी को छिपा कर रखा था। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। हालांकि बच्चे के लिए कश्मीरा और कृष्णा ने सेरोगेसी का रास्ता चुना और साल 2018 में अपने जुड़वा बेटों रयान और कृषांग को जन्म दिया। दोनों के बच्चे बेहद ही क्यूट नजर आते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/rohitreddygoa
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी

टीवी जगत की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेज में से एक अनीता ने रोहित से साल 2013 में शादी की थी। अब इस साल अनीता ने घोषणा की कि 7 साल बाद उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। 39 साल की एक्ट्रेस का कहना है कि वो अपने बच्चे से मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। कई मौकों पर अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अदिति मलिक, मोहित मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम
मोहित मलिक- अदिति मलिक

टीवी के हैंडसम एक्टर मोहित मलिक के लिए भी ये साल खुशियों से भर गया है। साल 2010 में मोहित और अदिति शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले दोनो की मुलाकात टीवी शो के दौरान हुई थी। अब इस साल कपल ने फैंस को बताया है कि अदिति प्रेग्नेंट हैं और अगले साल अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। अब फैंस भी इनके पहले बच्चे से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं  क्योंकि प्रेग्नेंसी की न्यूज पर फैंस के काफी कमेंट आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें