टीवी एक्ट्रेसेज तो अपनी खूबसूरती और अदाकारी से हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं, लेकिन इस मामले में टीवी के एक्टर्स भी पीछे नहीं हैं। छोटे पर्दे ने फैंस को ऐसे ऐसे एक्टर्स दिए हैं जिनकी प्रतिभा के तो लोग कायल होते ही हैं उनके गुड लुक्स पर भी लोग अपना दिल हार जाते हैं। लड़कियां तो खासकर इन अभिनेताओं की सुंदरता की दीवानी हो जाती हैं। वैसे तो इन हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट काफी लंबी है लेकिन आपको बताते हैं कुछ ऐसे चुनिंदा अभिनेताओं के बारे में जो अपने गुड लुक्स से लड़कियों के बीच मशहूर हो गए थे। आज भी इन सितारों की फैन फालोइंग बहुत ज्यादा है।