फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की इस हीरोइन ने लिया टीवी से संन्यास, अब सिर्फ करेंगी फिल्मों व वेब सीरीज में काम

Sat, 06 Feb 2021 03:39 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है
राजश्री पिक्चर्स की फिल्मों 'विवाह' और ‘प्रेम रतन धन पायो’ में अपने काम से चर्चा पाने वाली अभिनेत्री लता सबरवाल ने टेलीविजन से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये घोषणा करते हुए लता ने कहा कि वह फिल्मों, वेब सीरीज आदि के लिए उपलब्ध रहेंगी लेकिन टेलीविजन से अब उनका दिल भर गया है।
विज्ञापन

2 of 5
लता सभरवाल - फोटो : Social Media
टेलीविजन के चर्चित धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लता सबरवाल के काम को खूब तारीफें मिलीं हैं। इस धारावाहिक में उन्होंने कहानी का नायिका अक्षरा की मां का किरदार निभाया है। लता सबरवाल छोटे पर्दे का चर्चित नाम है और उन्होंने कई मशहूर धारावाहिकों में काम किया है।
विज्ञापन

3 of 5
लता सबरवाल - फोटो : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा भी उन्होंने ‘कोई अपना सा’ और ‘वो रहने वाली महलों की’ जैसे धारावाहिकों में अपना दमखम दिखाया और इन धारावाहिकों की शोहरत बढ़ाने में खासा योगदान भी किया। राजश्री पिक्चर्स की फिल्म 'विवाह' में शाहिद कपूर की भाभी और समीर सोनी की पत्नी का किरदार निभाया था। राजश्री की ही सलमान खान स्टारर फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी उनके काम को लोगों ने खूब सराहा।

4 of 5
लता सबरवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टेलीविजन से सन्यास का एलान लता सबरवाल ने सोशल मीडिया पर किया। उन्होंने अंग्रेजी में लिखी एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘अब मैं टीवी सीरियल्स का हिस्सा नहीं रहूंगी। हालांकि वेब सीरीज, फिल्मों और किसी दमदार खास किरदार में काम करने के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहूंगी। शुक्रिया डेली सोप्स, मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनने के लिए।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लता सबरवाल - फोटो : Instagram
धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लता सबरवाल के किरदार की चर्चा अब भी होती है और मां का किरदार करने वाली अभिनेत्रियों को उनका किरदार रेफरेंस प्वाइंट के रूप में भी दिखाया जाता  है। इस सीरियल में लता ने राजश्री विशम्भरनाथ माहेश्वरी का किरदार निभाया। यह किरदार कहानी का एक अहम सूत्र रहा और कहानी के कई मोड़ उनके किरदार के आसपास ही बुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें