करण जौहर पिछले एक साल से पिता बनने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उन्होंने किसी को कानों-कान खबर तक नहीं होने दी। यहां तक कि उनके मैनेजर और सेक्रेटरी भी इस राज से अछूते रहे। जब ये खबर मीडिया में आई तो पूरा बॉलीवुड हैरान रह गया। बच्चों के जन्म के बाद करण ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी लेकिन उन्होंने पार्टी की वजह का खुलासा नहीं किया था।
विज्ञापन
सिर्फ ये तीन लोग ही जानते करण के पिता बनने का राज
2 of 5
करण्ा जाैहर
बॉलीवुड में करण जौहर के तीन बहुत खास दोस्त ऐसे हैं जिन्हें करण के पिता बनने के बारे में पहले से ही पता था। अंग्रेजी अखबार मिड डे से बात करते हुए करण जौहर के एक एक्टर दोस्त ने बताया, 'करण काफी समय से पिता बनना चाह रहे थे लेकिन ये अंदाजा नहीं था कि इतनी जल्दी ये सब हो जाएगा। पार्टी में भी उनका बर्ताव बदला हुआ था।'
विज्ञापन
सिर्फ ये तीन लोग ही जानते करण के पिता बनने का राज
3 of 5
करण्ा जाैहर
यहां तक कि धर्मा प्रोडक्शन के एक भी एंप्लॉय को इस बारे में कुछ नहीं पता था। क्योंकि करण ने कभी अपना शेड्यूल नहीं बदला। वो आम दिनों की तरह ही रोज ऑफिस आते थे और काम करते थे। हालांकि पिछले कुछ समय से करण खुद को अकेला महसूस करने लगे थे।
सिर्फ ये तीन लोग ही जानते करण के पिता बनने का राज
4 of 5
करण्ा जाैहर
फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के एक यूनिट मेंबर ने मिड डे को बताया, 'मुझे पिछले साल दिसंबर में सरोगेसी के बारे में पता चला था। जब मैंने करण से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बात को सीक्रेट रखना है।'
मिड डे की खबर के अनुसार, करण ने इस बारे में सिर्फ गौरी खान, करीना कपूर और मनीष मल्होत्रा को बताया था। बच्चों के होने के बाद भी फरवरी में उनके शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं आया। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के प्रमोशन और कॉफी विद करण के कामों में उन्होंने खुद को व्यस्त रखा।