इस शुक्रवार कई फिल्में आपको एंटरटेन करने के लिए सिल्वर स्क्रीन पर तैयार हैं। 9 सितंबर को बॉलीवुड की तीन फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। पहली है 'बार-बार देखो', दूसरी है- 'फ्रीकी अली' और तीसरी है- राखी सावंत की 'एक कहानी जूली की'। आइए जानते हैं इन तीनों फिल्मों में क्या होगा खास-
Trending Videos
विज्ञापन
वीकेंड में प्यार, कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का लगाने आ रहीं हैं ये तीन फिल्में
2 of 5
बार-बार देखो
इस फिल्म में कैटरीना कैफ और सिद्घार्थ मल्होत्रा पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म कभी अपने ब्रा सीन को लेकर तो कभी प्रमोशन को लेकर चर्चा में रही है। फिल्म का पार्टी नंबर 'काला चश्मा' काफी हिट हो चुका है। इस फिल्म की डायरेक्टर नित्या मेहरा और प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। अगर आप कैटरीना के फैन हैं तो ये फिल्म देखने जरूर जाएं।
विज्ञापन
वीकेंड में प्यार, कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का लगाने आ रहीं हैं ये तीन फिल्में
3 of 5
फ्रीकी अली
लंबे अर्से बाद सोहेल खान एक बढ़िया कॉमेडी फिल्म लेकर आए हैं। जिसका नाम है फ्रीकी अली। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक दमदार रोल करते नजर आएंगे। इसमें नवाज लॉन्जरी बेचने वाले बने हैं। ट्रेलर से पता चलता है फिल्म के डायलॉग्स में काफी दम है। ये फिल्म इस साल की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। जो लोग ऑफिस की टेंशन दूर करना चाहते हैं वो ये फिल्म जरूर देखें।
वीकेंड में प्यार, कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का लगाने आ रहीं हैं ये तीन फिल्में
4 of 5
एक कहानी जूली की
इस फिल्म में आइटम गर्ल राखी सावंत बतौर एक्ट्रेस पहली बार नजर आएंगी। ये फिल्म शीना बोरा हत्याकांड केस पर आधारित है। फिल्म में राखी इंद्राणी मुखर्जी का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म में बिग बॉस फेम एजाज खान भी मुख्य भूमिका में हैं। वैसे फिल्म का ट्रेलर कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है। फिल्म कैसी होगी इसका पता तो फिल्म देखने के बाद ही चलेगा।
वीकेंड में प्यार, कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का लगाने आ रहीं हैं ये तीन फिल्में
5 of 5
पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी अकीरा
पिछले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में अकीरा ही थोड़ा-बहुत बिजनेस कर पाई। इसमें सोनाक्षी सिन्हा एक एक्शन हीरो की तरह नजर आईं। लेकिन उनका ये बदला अंदाज लोगों को नहीं भाया। फिल्म में उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद की बहन का किरदार निभाया है। लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। एक हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 22.45 कलेक्शन रहा।