हम सभी कही ना कही चाहते हैं कि 90 का दशक वापस आ जाये। कितना सही वक्त था ना वो? जब कोई गैजेट्स, मोबाइल फोन, ऑनलाइन क्लासेस नहीं होती थी। पढ़ाई सिर्फ स्कूल में होती थी और हमें किसी ऑनलाइन क्लास को लेकर कोई चिंता नहीं होती थी। आज के समय में सोशल मीडिया का भी क्रेज लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है, उस वक्त सोशल मीडिया क्या होता है किसी को मालूम भी नहीं था। हम बच्चे स्कूल जाते थे और एक लंबी लाइन लगती थी प्रेयर और फिर क्लास टीचर के आने पर हम सब एक साथ चिल्लाते थे 'गुड मॉर्निंग मैम'। 90 के दशक में जो लोग भी थे उन्हें आज भी वही साधारण सा समय ज्यादा आसान लगता होगा। तो आज हम आपकी 90 दशक की कुछ पुरानी यादें ताजा करने जा रहे हैं। अगर आप 90 के दशक वाले बच्चे होंगे तो आप उससे खुद को जुड़ा हुआ जरूर पाएंगे।