आज के जमाने बॉलीवुड सितारे अपने प्रभावशाली और असदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में उनके किरदार में ढलने के लिए कोई अपना वजन कम करता है, तो किसी को उसे बढ़ाना होता है। इतना ही नहीं कई बार तो उन्हें अपनी चाल-ढाल से लेकर अपना सबकुछ बदलना होता है, लेकिन अपने दर्शकों को एक लाजवाब एक्सपीरियंस देने के लिए ये सभी कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। क्या किसी ने सोचा है कि पर्दे पर नशे में दिखने के लिए कई बार फिल्मी सितारों को असल में शराब पीकर शूटिंग करनी पड़ती है। अगर नहीं तो आज हम हमारी इस रिपोर्ट में आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सीन को बेहतरीन और असल बनाने के लिए सही में शराब का सेवन किया था...