फिल्म इंडस्ट्री प्रतिभाशाली स्टार्स से भरी हुई है। मनोरंजन जगत में कुछ नामी सितारे ऐसे हैं, जिन्हें हर कोई जानता है। वहीं, शोबिज की दुनिया में कुछ ऐसी हस्तियां भी हैं, जिन्होंने छोटे से लेकर बड़े रोल तक में दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को साबित किया है। बावजूद इसके भी ये स्टार्स उस मुकाम तक कभी नहीं पहुंच पाए, जहां इन्हें होना चाहिए था। बॉलीवुड के ए लिस्टर स्टार्स के आगे ये सितारे आज भी कहीं छिप जाते हैं। साथ ही बेहतरीन काम के बाद भी अंडररेटेड ही माने जाते हैं। इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है, चलिए जान लेते हैं-