सुविंदर विक्की
- फोटो : यूट्यूब
सुविंदर विक्की का जन्म हरियाणा के सिरसा में हुआ था। साल 2000 के मध्य में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म देस होया परदेस से की। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक तक काम करने के बाद वे अभिषेक चौबे की हिंदी फिल्म उड़ता पंजाब में नजर आए। शाहिद कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ अभिनती इस फिल्म में उन्होंने कुक्कू का किरदार निभाकर वाहवाही बटोरी थी।