संजय लीला भंसाली-सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आखिर में बात कर लेते हैं 'किसी का भाई किसी की जान' यानी सलमान खान की। सलमान जितने ही दिलदार हैं, उतने ही वह अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान का जिनसे एक बार पंगा हो जाता है, उससे उनकी वापस से दोस्ती हो पाना मुश्किल हो जाता है। रिपोर्ट की मानें तो, दबंग खान का फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से बड़ा विवाद हो चुका है। यह विवाद फिल्म 'गुजारिश' से शुरू हुआ था, जिसमें ऐश्वर्या राय नजर आई थीं। इतना ही नहीं खबरें तो यह भी है कि सलमान ने 'गुजारिश' की सेट पर काफी हंगामा किया था।