फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actors: भगवान में नहीं है इन स्टार्स की आस्था, मजहब के नाम से भागते हैं दूर

Wed, 20 Sep 2023 04:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
इंसान जब भी किसी मुश्किल में होता है तो उसे सबसे पहले भगवान की याद आती है। पहले की श्रद्धा और अब की श्रद्धा में केवल इतना ही फर्क है कि अब की श्रद्धा व्यक्ति के जरूरत पर ही उमड़ती है। इंसान और भगवान का रिश्ता अब जरूरत का मोहताज हो गया है। भगवान के चमत्कार से तो बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है, लेकिन इसी इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे भी रहे हैं, जिनकी भगवान में बिल्कुल भी आस्था नहीं है। तो चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जॉन अब्राहम इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस के लिए खूब जाने जाते हैं। जॉन को दर्शक फिल्मों में एक्शन करते देख काफी उत्साहित भी हो जाते हैं। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन किसी भी भगवान को नहीं मानते हैं और अभिनेता की ईश्वर में बिलकुल भी आस्था नहीं है।

Shubhneet Singh: शुभनीत सिंह का 'स्टिल रोलिन' भारतीय दौरा रद्द, बुक माय शो ने साझा की जानकारी
विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर बॉलीवुड की उन तमाम हस्तियों में से एक हैं, जो इंडस्ट्री में अपने अभिनय के साथ–साथ सिंगिंग में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान अख्तर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह भी अपने पिता की तरह किसी ईश्वर को नहीं मानते हैं और उनकी भगवान के प्रति आस्था में विश्वास नहीं है।

Shubhneet Singh: शुभनीत सिंह का 'स्टिल रोलिन' भारतीय दौरा रद्द, बुक माय शो ने साझा की जानकारी

4 of 5
राजीव खंडेलवाल - फोटो : सोशल मीडिया
राजीव खंडेलवाल
अभिनेता राजीव खंडेलवाल टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का दमखम दिखा चुके हैं। आपको बता दें कि राजीव भी इस लिस्ट में शामिल हैं। राजीव ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह किसी धर्म और किसी ईश्वर में विश्वास नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल बोस - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल बोस
अभिनेता राहुल बोस भी खुद को नास्तिक मानते हैं। राहुल का कहना है कि उनका काम ही उनका सबसे बड़ा धर्म और ईश्वर है। इसके अलावा अभिनेता किसी भी ईश्वर और धर्म में विश्वास नहीं करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें