फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: माता-पिता की शादी में धूमधाम से शामिल हुए ये सितारे, लिस्ट में शाहिद से लेकर सारा तक के नाम

Tue, 13 Jun 2023 02:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन की दुनिया में लोगों के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते रहते हैं। बहुत से अभिनेता-अभिनेत्री प्यार के बाद शादी कर लेते हैं, लेकिन कई बार यह विवाह सफल नहीं होता जिसके बाद सेलेब्स दोबारा घर बसा लेते हैं। ऐसे में इन कलाकारों के बच्चों पर इस चीज का गहरा असर भी पड़ता है। वे इस बात का जल्दी स्वीकार नहीं कर पाते। वहीं, कुछ ऐसे भी स्टारकिड्स भी हैं जो इन चीजों को सुलझे हुए दिमाग के साथ एक्सेप्ट कर लेते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने माता-पिता की शादी में शामिल हो चुके हैं। आइए देखते हैं लिस्ट...
MTV Roadies 19: 'रोडीज' के सेट पर गौतम और रिया से हुई प्रिंस नरूला की लड़ाई, बहसबाजी का वीडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान
सारा अली खान बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। अब तक वह कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनके पिता सैफ अली खान ने अमृता सिंह से तलाक के बाद दूसरी शादी करीना कपूर से की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सारा अपने पिता के दूसरी शादी में शामिल हुई थीं। खास बात यह है कि उन्हें खुद उनकी मां ने इस वेंडिंग में जाने के लिए सजाया था।
विज्ञापन

3 of 5
पलक तिवारी-श्वेता तिवारी - फोटो : social media
पलक तिवारी
किसी का भाई किसी की जान से पलक तिवारी ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है। मां श्वेता के जैसे वह भी कमाल की एक्ट्रेस हैं। राजा चौधरी संग रिश्ता टूटने के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की थी। पलक अपनी मां की दूसरी शादी में शामिल हुई थीं। हालांकि, यह शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी थी।

4 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर बॉलीवुड के बड़े कलाकारों में से एक हैं। अब तक वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभिनेता की मां नीलिमा ने पंकज कपूर से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता कुछ ही साल तक चल सका। इसके बाद उन्होंने राजेश खट्टर को अपना हमसफर चुन लिया था। बताया जाता है कि शाहिद अपनी मां की दूसरी शादी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीना गुप्ता-मसाबा - फोटो : सोशल मीडिया
मसाबा गुप्ता
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने बिना शादी किए मसाबा को जन्म दिया था। हालांकि, साल 2008 में उन्होंने घर बसाने का फैसला कर लिया था। नीना ने विवेक मेहरा संग शादी रचाई है। इस शादी में उनकी बेटी मसाबा भी शामिल हुई थीं। 
Karan Johar: अब नेपोटिज्म पर आधारित शो लेकर आ रहे हैं करण जौहर, जानिए कहां देख सकेंगे 'शोटाइम'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें