फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Looks: हेमा मालिनी से श्रद्धा कपूर तक, एक ही उम्र की इन अभिनेत्रियों के लुक में है जमीन-आसमान का अंतर

Thu, 21 Jul 2022 02:40 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 6
सोनाक्षी, ऐश्वर्या, मलाइका - फोटो : सोशल मीडिया
समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता और समय के साथ इंसान की उम्र बढ़ती है। बढ़ती उम्र के साथ लोग बूढ़े होने लगते हैं। लेकिन बढ़ती उम्र को कोई कैसे थामे रहता है, ये उसके क्रियाकलापों पर निर्भर करता है। क्योंकि बढ़ती उम्र को तो कोई रोक नहीं सकता, लेकिन उसे मेंटेन करना इंसान के हाथ में है। बॉलीवुड में भी ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने अपनी बढ़ती उम्र के साथ खुद को मेंटेन किया हुआ है। वहीं कई सितारे तो ऐसे भी हैं जो लगभग एक ही उम्र के हैं, लेकिन दोनों के लुक में काफी अंतर नजर आता है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नरगिस फाखरी, कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस फाखरी-कोंकणा सेन शर्मा
नरगिस फाखरी और कोंकणा सेन शर्मा दोनों बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा हैं। नरगिस फाखरी को अजहर, हाउसफुल 3, मैं तेरा हीरो और रॉकस्टार जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं कोंकणा सेन ने भी कई बेहतरीन फिल्में की हैं। आखिरी बार अभिनेत्री को वेब सीरीज मुंबई डायरीज में देखा गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों की उम्र करीब 43 साल है, लेकिन नरगिस अपनी उम्र से काफी कम नजर आती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ग्रेसी सिंह, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रेसी सिंह-करीना कपूर
लगान फिल्म फेम अभिनेत्री ग्रेसी सिंह इन दिनों फिल्मी दुनिया से गायब हैं। आखिरी बार उनको टीवी सीरियल जय संतोषी माता में देखा गया था। वहीं करीना कपूर लगातार एक्टिव हैं। बहुत जल्द आमिर खान के साथ करीना की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली है। लुक की अगर बात करें तो करीना कपूर ग्रेसी सिंह के मुकाबले काफी जवान लगती हैं। दोनों की उम्र लगभग 42 साल है।

4 of 6
हेमा मालिनी, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी- जया बच्चन
जया बच्चन और हेमा मालिनी दोनों की उम्र लगभग 65 साल है। जिसमें से हेमा मालिनी ने खुद को इतनी उम्र में भी मेंटेन किया है वहीं जया बच्चन हेमा मालिनी से उम्र में काफी बड़ी लगती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मलाइका अरोड़ा, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा-ऐश्वर्या राय
मलाइका अरोड़ा प्रोफेशनल से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलाइका इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में हैं। वहीं ऐश्वर्या राय अपनी फिल्म पोन्नियन सेल्वन को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों अभिनेत्रियों की उम्र करीब 49 साल है, लेकिन मलाइका, ऐश्वर्या से काफी जवान लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा-श्रद्धा कपूर
दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा इस समय जहीर इकबाल के साथ रिलेशन में हैं। जहीर के साथ अभिनेत्री की कई खबरें आती रहती हैं। वहीं श्रद्धा कपूर इन दिनों रणबीर कपूर के साथ विदेश में फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। सोनाक्षी और श्रद्धा दोनों की उम्र 48 साल है, लेकिन श्रद्धा अपनी उम्र से काफी कम नजर आती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें