फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: इश्क के मामले में नाकाम रहे ये बॉलीवुड सितारे, अब तक नहीं बसा पाए घर

Thu, 11 May 2023 05:33 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सितारे प्यार के मामले में बेहद अनलकी रहे हैं। इसी का नतीजा है कि ये अब तक अपना घर नहीं बसा पाए हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
इन सितारों को मिली बेवफाई - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड गलियारों से सितारों के ब्रेकअप और पैचअप की खबरें आती रहती हैं। कभी किसी स्टार का नाम किसी और हसीना से तो, कभी किसी हसीना का नाम किसी और एक्टर से जुड़ता रहता है। इस इंडस्ट्री में स्टार्स को समय-समय पर अपने प्यार में भी परिवर्तन करते देखा जाता है। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने एक ब्रेकअप के बाद कई दफा दिल लगाने की कोशिश की लेकिन उनका दिल लगा नहीं। इसी का नतीजा है कि ये सितारे अब तक कुंवारे हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर तब्बू तक का नाम शामिल है।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'पंगा क्वीन' कंगना रनौत एक सेल्फमेड स्टार हैं। एक्ट्रेस, प्रोफेशनल जिंदगी में सफल रहने के बावजूद भी पर्सनल लाइफ में बेहद अनलकी रही हैं। फिलहाल, एकला चलो रे पॉलिसी के तहत जिंदगी में आगे बढ़ने वालीं कंगना का नाम अध्ययन सुमन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों के साथ जुड़ चुका है। कंगना कई दफा ऋतिक पर आरोप लगा चुकी हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस को शादी का भरोसा दिया था, लेकिन समय आने पर मुकर गए। दोनों का विवाद काफी बढ़ा और इससे कंगना इतनी आहत हुईं कि उन्होंने सिंगल रहना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन

3 of 6
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस तब्बू 52 साल की उम्र में भी पर्दे पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में 'भूल भूलैया 2' और 'दृश्यम 2' जैसी सुपरहिट फिल्मों में शानदार किरदार निभाकर लोगों का दिल जीता है। हालांकि, एक्ट्रेस की हालिया रिलीज फिल्म 'भोला' पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। वहीं, तब्बू की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम साउथ सुपरस्टार नागार्जुन से जुड़ा था। अफवाहें तो तमाम उठीं लेकिन तब्बू आज भी सिंगल ही हैं।

4 of 6
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
अपने जमाने की हसीन और बेहतरीन अदाकारा रेखा की किस्मत भी सच्चे प्यार के मामले में बेहद खराब रही है। यूं तो एक्ट्रेस की हंसी के पीछे अनगिनत दर्द छिपे हैं। रेखा ने उम्र के जिस भी पड़ाव पर किसी को प्यार किया वह उनका साथ छोड़ता चला गया। तब्बू का नाम विनोद मेहरा से लेकर अमिताभ बच्चन तक से जुड़ चुका है। रेखा की शादी भी हुई, लेकिन यह एक हादसे के रूप में तब्दील हो गई। यूं तो रेखा को आज भी मांग में सिंदूर भरते देखा जाता है, लेकिन वह किसके नाम का सिंदूर मांग में सजाती हैं इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। 

OTT: 90 के दशक में पर्दे पर राज, अब ओटीटी के जरिए कमबैक से दिखाया कमाल, इन हसीनाओं का जारी है धमाल
विज्ञापन

5 of 6
डीनो मोरिया - फोटो : सोशल मीडिया
डीनो मोरिया आज पर्दे से पूरी तरह गायब हैं। हालांकि, एक समय पर उनका नाम 'राज' फिल्म से उनकी को-स्टार बिपाशा बसु संग जुड़ा था, जिसके चर्चे आज भी समय-समय पर होते रहते हैं। वहीं, समय बदलने के साथ डीनो का ध्यान बिपाशा से हटकर लारा दत्ता पर शिफ्ट हुआ। हालांकि, कहीं भी बात नहीं बन पाई और वह आज तक सिंगल हैं।

Upcoming Films: बॉलीवुड कैलेंडर में बड़ा बदलाव, 2023 में बदली इन फिल्मों की रिलीज डेट
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी सफलता का परचम लहराने वाले यह सुपरस्टार इश्क के मामले में हमेशा से नाकामयाब रहे हैं। दबंग खान का नाम ऐश्वर्या राय, संगीता बिजलानी, सोमी अली और कटरीना कैफ समेत कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है, लेकिन हर दफा कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता है कि सलमान अपने रिश्ते का अंत कर देते हैं। सलमान खान खुद को सिंगल बताते हैं और शादी से बचते नजर आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें