फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: शराब-सिगरेट से कोसों दूर रहते हैं ये बॉलीवुड सितारे, लोगों को भी नशे से दूर रहने की देते हैं सलाह

Thu, 04 Jan 2024 02:31 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के रंगीन माहौल में ये स्टार्स नशे में डूबे रहते हैं। मगर, फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं, जो शराब,सिगरेट जैसी बुरी लत से कोसों दूर रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड को ग्लैमर इंडस्ट्री के नाम से जाना जाता है। फैंस हमेशा अपने चहेते सितारों के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। अक्सर इन सितारों को पार्टियों में स्पॉट किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के रंगीन माहौल में ये स्टार्स नशे में डूबे रहते हैं। मगर, फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं, जो शराब,सिगरेट जैसी बुरी लत से कोसों दूर रहते हैं। आज अपने इस लेख में हम उन सितारों के बारे में जानेंगे जो नशे से दूर रहते हैं। साथ ही लोगों को भी इससे दूर रहने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...

विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में पहला नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आता है। बिग बी भले ही फिल्मों में शराबी का किरदार निभा चुके हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह शराब-सिगरेट जैसी नशे की चीजों को हाथ तक नहीं लगाते हैं।अमिताभ बच्चन न सिर्फ नशे से दूर रहते हैं, ब्लकि लोगों को भी शराब-सिगरेट से दूर रहने की सलाह देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार फिटनेस फ्रीक हैं। एक्टर रोजाना जल्दी उठकर वर्कआउट करते हैं। अक्षय किसी पार्टी में भी शामिल नहीं होते हैं। इसके वह शराब-सिगरेट जैसी नशे की चीजों से कोसों दूर रहते हैं। साथ ही वह लोगों को भी नशे से दूर रहने की सलाह देते हैं।

4 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम
इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखते हैं। एक्टर रोजाना घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं, ताकि अपनी फिटनेस बनाए रख सकें। फिटनेस फ्रीक होने के नाते जॉन नशे से दूरी बनाकर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी नशे की लत से काफी दूर रहते हैं। टाइगर रोजाना घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं, ताकि अपनी फिटनेस बनाए रख सकें। फिटनेस फ्रीक होने के चलते वह शराब-सिगरेट आदि नशों से दूरी बनाकर रखते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें