फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star kids: इन स्टार किड्स को अभिनय में नहीं है रुचि, लिस्ट में अक्षय कुमार के बेटे आरव का नाम भी शामिल

Thu, 23 May 2024 09:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टारकिड्स - फोटो : अमर उजाला
'राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा तो क्या बनेगा?' यह लोकप्रिय उद्धरण अक्सर सुनने को मिलता है, लेकिन जब शोबिज और राजनीति के परिप्रेक्ष्य में यह बात की जाती है तो इसे नेपोटिज्म या भाई-भतीजावाद का नाम दिया जाता है। भारतीय सिनेमा में कई ऐसे फिल्मी सितारे हैं जो अपने माता-पिता के नक्श-ए-कदम पर चलकर अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। हालांकि, कुछ स्टारकिड्स ऐसे भी हैं, जिन्हें अभिनय में रुचि नहीं है, जिसकी वजह से उन्होंने अलग करियर का विकल्प चुना है। आइए जानते हैं।
Barah by Barah Review: काशी के कालखंड को सहेजता समानांतर सिनेमा, कल्पना और हकीकत के बीच बना सराहनीय सेतु
विज्ञापन

2 of 5
आरव कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
आरव कुमार
आरव कुमार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के बेटे हैं। हाल ही में अभिनेता ने शिखर धवन के शो में अपने बेटे को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि अभिनय की दुनिया में आरव की रुचि नहीं है। वे फैशन इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वेदांत माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम
वेदांत माधवन
आर माधवन साउथ और बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म शैतान में उनकी अदाकारी की काफी ज्यादा तारीफ हुई थी। माधवन के बेटे वेदांत को भी अनिनय में जरा भी रुचि नहीं है। वे एक पेशेवर तैराक हैं। बहुत छोटी उम्र में ही वेदांत ने अब तक कई पुरस्कार अपने नाम कर लिए हैं। 

4 of 5
शाहीन भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहीन भट्ट
आलिया भट्ट की बहन और महेश भट्ट की बेटी शाहीन ने भी अभिनय से अलग अपनी राह चुनी है। वे एक लेखिका हैं। शाहीन सन ऑफ सरदार (2012) के लेखकों में से एक थीं। वे एक डिप्रेशन सर्वाइवर हैं और उन्होंने अपनी इससे उबरने की कहानी से दुनिया को प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
कृष्णा श्रॉफ
जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा अभिनेत्री न होने के बाद भी किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं हैं। कृष्णा एक बास्केटबॉल कोच और फिटनेस फ्रीक हैं, जो मुंबई में एमएमए मैट्रिक्स नाम के एक फिटनेस सेंटर के मालकिन भी हैं। वे सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं।
Dedh Beegha Zameen: प्रतीक गांधी की 'डेढ़ बीघा जमीन' का ट्रेलर जारी, सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें