फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: खेल प्रेमियों के लिए जल्द ही रिलीज होंगी स्पोर्ट्स आधारित ये फिल्में, पर्दे पर दिखेंगी कपिल देव से लेकर मिताली राज तक की कहानी

Fri, 03 Dec 2021 07:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में आए फिल्म 83 के ट्रेलर के बाद से ही लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कहानी 1983 के क्रिकेट वर्ल्डकप में मिली जीत पर आधारित है। यह फिल्म इसी महीने क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। ऐसे में स्पोर्ट्स प्रेमियो के लिए यह फिल्म खासा मनोरंजक होगी। इसके अलावा भी स्पोर्ट्स पसंद करने वाले दर्शकों को लिए आने वाले दिनों में कई खेल पर आधारित फिल्में रिलीज होने वाली है। तो आइए जानते हैं जल्द ही आने वाली खेल और खिलाड़ियों पर आधारित फिल्मों के बारे में- 

जर्सी

अभिनेता शाहिद कपूर स्टारर फिल्म जर्सी इसी महीने के आखिर यानी 31 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। यह फिल्म साउथ फिल्म जर्सी की हिंदी रिमेक है। फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं मृणाल ठाकुर उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा फिल्म में शाहिद के पिता पंकज कपूर उनके कोच भी भूमिका में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। 

विज्ञापन

2 of 5
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

मैदान

अजय देवगन अभिनीत फिल्म मैदान अगले साल  3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अभिनेता फुटबॉल कोच सयैद अब्दुल रहमान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। अमित शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म को जी स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस की जी रही है।

विज्ञापन

3 of 5
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया

मिस्टर एंड मिसेज माही

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म मिस्टर एंड मिसेज के बारे में हाल ही में जानकारी दी गई। सामने आए फिल्म के पोस्टर से यह साफ है कि फिल्म क्रिकेट पर आधारित है। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित की जा रही इस फिल्म में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल 2022 में रिलीज होगी।

4 of 5
शाबाश मिठू - फोटो : सोशल मीडिया

शाबाश मिठू

रश्मि रॉकेट में अपने दमदार अभिनय के बाद अब एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक और स्पोर्ट्स फिल्म में नजर आएंगी। भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित इस फिल्म का नाम शाबाश मिठू है। फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी करेंगे, जिसमें अली पालीजो भी लीड रोल नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 04 फरवरी को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

लाइगर

अर्जुन रेड्डी, डियर कॉमरेड और गीता गोविंदा जैसी फिल्मों में नजर आ चुके साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा जल्द ही पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित फिल्म लाइगर से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में विजय मार्शल आर्ट्स करते दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे की रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म 9 सितम्बर 2022 में रिलीज की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें