नाम, जो जिंदगी भर किसी भी इंसान की पहचान होता है और इसी वजह से हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए खास नाम ढूंढकर रखते हैं। हालांकि कई बार लोग अपना नाम किसी न किसी वजह से बदल भी लेते हैं। ऐसे ही फिल्मी दुनिया के कई सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने अपने असली नाम बदल कर दूसरे नाम रखें हैं और आज उन्हें उनकी इसी नाम से जाना जाता है। साउथ में भी सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर चिरंजीवी और कमल हासन तक कई सितारों ने के नाम असल जिंदगी में अलग हैं। हालांकि इन सितारों ने अपने नाम सिर्फ फिल्मीं दुनिया के लिए नहीं बदले हैं बल्कि उन नामों को बदलने के पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प है।