फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Films: छोटे शहरों पर बनी इन फिल्मों ने जीता लोगों का दिल, टिकट खिड़की पर भी हुई जमकर कमाई

Tue, 06 Jun 2023 03:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा  हटके जरा बचके ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी एक छोटे शहर के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसकी वजह से यह दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही है। इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं जिनमें छोटे शहरों की कहानी को दिखाया जा चुका है। इन कहानियों से दर्शक बहुत जल्दी अपना जुड़ाव महसूस करते हैं। यही वजह है कि इस तरह की फिल्में अक्सर सुपरहिट साबित होती हैं। आइए आपको ऐसी और भी फिल्मों के बारे में बताते हैं।
Haddi: LGBTQ समुदाय को लेकर समाज का नजरिया बदलने का प्रयास है 'हड्डी', मेकर्स ने फिल्म पर खुलकर की बात
 
विज्ञापन

2 of 5
लुका छुपी - फोटो : सोशल मीडिया
लुका छुपी
लुका छुपी में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में दोनों को लिव इन रिलेशनशिप में रहते दिखाया गया था। फिल्म की कहानी मथुरा के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था।
Monika Bhadoriya: जेनिफर के बाद मोनिका ने लगाया असित मोदी पर शोषण का आरोप, बोलीं- बकाया पैसे भी नहीं लौटा रहे
विज्ञापन

3 of 5
दम लगा के हईशा - फोटो : सोशल मीडिया
दम लगा के हईशा
दम लगा के हईशा आयुष्मान खुराना की हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से भूमि पेडनेकर ने अपना डेब्यू किया था। फिल्म में ऋषिकेश शहर को दिखाया गया था। दमदार कहानी की वजह से इस फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिला था। इसका निर्देशन शरत कटारिया ने किया था।

4 of 5
तनु वेड्स मनु - फोटो : social media
तनु वेड्स मनु
तनु वेड्स मनु को कंगना रणौत की उम्दा अदाकारी की वजह से जाना जाता है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी। फिल्म में कानपुर की कहानी दिखाई गई थी, जिसकी वजह से दर्शक इस फिल्म से जल्दी ही कनेक्ट हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरेली की बर्फी
बरेली की बर्फी
बरेली की बर्फी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सेनन नजर आई थीं। फिल्म की कहानी बरेली शहर पर आधारित थी। आयुष्मान समेत फिल्म के सभी कलाकारों की एक्टिंग जमकर तारीफ हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इसने जबर्दस्त कलेक्शन किया था।
Shahid Kapoor: शाहिद ने बांधे करीना की तारीफों के पुल, बोले- उनमें पहली फिल्म से ही सुपरस्टार वाली क्वालिटी थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें