फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर-दीपिका और शाहिद समेत 'पद्मावत' के यह 6 किरदार, फिल्म में जान डाल देंगे

Wed, 24 Jan 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फिल्म 'पद्मावत' को लेकर हर तरफ जिस तरह की चर्चा हो रही है, उसको देखते हुए दर्शकों के बीच इस फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। सभी के दिलों ओर दिमाग में यही बात चल रही हैं कि 'पद्मावत' में ऐसा क्या जिसकी हर कोई चर्चा कर रहा हैं।

खैर इस फिल्म के रिलीज होने से पहले हम आपको फिल्म 'पद्मावत' के उन किरदारों से रूबरू करा देते हैं जिन्हें आप जल्दी भूल नहीं पाएंगे। आपको बता दें कि यह फिल्म 1540 में मलिक मोहम्मद जायसी के काव्यग्रंथ 'पद्मावत' पर आधारित है। संजय लीला भंसाली ने इस काव्यग्रंथ का इतने अच्छे से फिल्मांकन किया है कि राजपूत और सल्तनत काल का हर एक हिस्सा आपको शानदार नजर आएगे।
 
विज्ञापन

रानी पद्मावत का किरदार-

2 of 7
कई राज्यों में जिसको लेकर विवाद है वह रानी पद्मावती हैं। इस किरदार को दीपिका पादुकोण बहुत ही बेहतर तरीके से निभा रही हैं। दीपिका के डायलॉग और एक्टिंग को देखने के बाद जरूर कहा जा सकता है कि उन्होंने रानी पद्मावती के किरदार को बस किया ही नहीं बल्कि जिया भी है। 
 
विज्ञापन

महारावल रतन सिंह का किरदार-

3 of 7
फिल्म में महारावल रतन सिंह का किरदार शाहिद कपूर कर रहे हैं। राजा रतन सिंह मेवाड़ के राजा हैं। पद्मावत उनकी दूसरी पत्नी हैं। शाहिद ने राजपूत राजा का किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म के अंत में राजा रतन सिंह अलाउद्दीन खिलजी से युद्ध में हार जरूर जाते हैं। मगर एक राजपूत की आन-बान-शान को बरकरार रखते हैं।
 

अलाउद्दीन खिलजी का किरदार

4 of 7
फिल्म के खलनायक अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह कर रहे हैं। गोश्त खाते और भद्दे खलनायक के लुक में रणवीर सिंह दर्शकों की तालियां बटोरते दिखाई देंगे। रणवीर फिल्म में दिल्ली सल्तनत के खिलजी वंश के दूसरे शासक सुल्तान बने हुए हैं। 
 
विज्ञापन

मेहरुन्निसा का किरदार

5 of 7
मेहरुन्निसा अलाउद्दीन खिलजी की दूसरी पत्नी होती हैं। जोकि खिलजी सेना के सिपहसालार अलप खान की बहन होती है। जिससे अलाउद्दीन खिलजी शादी कर लेता है। इस किरदार को अदिति राव हैदरी ने किया है। 
विज्ञापन

जलाजुद्दीन खिलजी का किरदार-

6 of 7
जलालुद्दीन फिरोज खिलजी 'खिलजी वंश' का संस्थापक था। इस किरदार को रजा मुराद ने किया है। रजा मुराद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में हैदराबाद के सुल्तान का भी किरदार कर चुके हैं। इस फिल्म में कुछ हिंदुओं के प्रति उदार नजरिया रखने वाले जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ' के किरदार को रजा मुराद ने बहुत अच्छे से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाउद्दीन खिलजी के समलैंगिक मित्र का किरदार

7 of 7
एक मिस्र से आए गुलाम के किरदार में जिम सर्भ फिल्म में जान डालते हैं और दर्शकों के दिमाग पर अपनी छाप छोड़ने में सफल होंगे। वह अलाउद्दीन खिलजी के समलैंगिक मित्र भी दिखते हैं, योद्धा भी दिखते हैं और हैरान भी करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें