फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सात किरदारों ने इरफान को दिलाया बॉलीवुड में स्टारडम

Mon, 07 Jan 2019 02:25 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Irrfan Khan - फोटो : file photo
इरफान खान एक ऐसा नाम है जिसे लेते ही हमें उम्दा एक्टिंग करने वाले एक ऐसे कलाकार की की याद आती है,  जिसे पहली नजर में शायद ही कोई हीरो का रोल देने को तैयार हो। लेकिन इरफान ने सिर्फ हिंदी सिनेमा में बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी अपनी अदाकारी का डंका बजाया है। आइए जानते हैं उन सात किरदारों के बारे में, जिन्होंने इरफान को हिंदी  सिनेमा का सुपरस्टार बनाया।
विज्ञापन

2 of 8
Haasil - फोटो : social media
फिल्म- हासिल  (2003)  
किरदार- रणविजय सिंह 

तिगमांशू धूलिया निर्देशित 2003 में आई फिल्म हासिल से इरफान खान को वह सफलता हासिल हुई जो हर एक एक्टर पाना चाहता है। फिल्म की कहानी यूपी के शहर में इलाहबाद यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट पॉलिटिक्स पर बेस्ड थी। फिल्म में इरफान ने रणविजय सिंह का किरदार बेहतरीन तरीके से अदा किया जिसके चलते उन्हें इसके लिए बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।  
विज्ञापन

3 of 8
Maqbool - फोटो : social media
फिल्म- मकबूल (2003) 
किरदार - मकबूल

फिल्म की कहानी शेक्सपियर के नाटक मैकबेथ का रूपांतरण है, जिसमें मकबूल (इरफान खान) जहाँगीर खान (पंकज कपूर) का दाहिना हाथ है जो एक डॉन है। निम्मी (तब्बू) जहाँगीर खान की रखैल है, लेकिन वह और मकबूल चुपके से प्यार करने लगते हैं। निम्मी मकबूल की महत्वाकांक्षाओं को प्रोत्साहित करती है और उसे डॉन के रूप में जहाँगीर खान को मारने के लिए राजी कर लेती है। इस किरदार के बाद से ही इरफान खान ने अपनी फीस बढ़ाई और वह सिर्फ चुनिंदा निर्देशकों के साथ काम करने लगे।

4 of 8
life in a metro - फोटो : social media
फिल्म- लाइफ इन ए मेट्रो (2007)
किरदार - मोंटी

यह मुंबई में रहने वाले नौ लोगों की कहानी है, और इसमें शादी, प्यार और लिव इन जैसी कहानियों को निर्देशक अनुराग बासु ने बहुत खूबसूरती से पिरोया। इन दिनों इसकी सीक्वेल की तैयारी तच लही है। लेकिन दो क्लासिक फिल्मों द अपार्टमेंट और ब्रीफ एनकाउंटर पर बनी साल 2007 की फिल्म खुद एक क्लासिक फिल्म बन चुकी है। इरफान के नाम का जलवा ऐसा रहा कि ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही।
विज्ञापन

5 of 8
paan singh tomar - फोटो : file photo
फिल्म- पान सिंह तोमर (2011)
किरदार -  पान सिंह तोमर 

अब तो हर दूसरा कलाकार बायोपिक ही कर रहा है पर लेकिन आज से आठ साल पहले इरफान ने इस बायोपिक से दुनिया भर में शोहरत पाई। तिमगांशू धूलिया और इरफान की इस जोड़ी ने फिर से धमाल मचाया और फिल्म ने एक्टिंग और बेस्ट फीचर फिल्म के नेशनल अवार्ड भी जीते। इसी फिल्म के साथ इरफान को हॉलीवुड और ब्रिटिश सिनेमा ने नोटिस किया और उन्हें हॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट ऑफर होने लगे।
 
विज्ञापन

6 of 8
Irrfan Khan - फोटो : social media
फिल्म - लंचबॉक्स (2013)
किरदार -  साजन फर्नांडिस  
 
द लंचबॉक्स एक रोमांटिक फिल्म थी जिसे रितेश बत्रा ने निर्देशित किया था। फिल्म की कहानी मुंबई में बेस्ड है और इसमें इरफान के साथ निमरत कौर हैं, जो इला का किरदार अदा कर रही हैं। दरअसल इला अपने पति के लिए खाना बना कर डिब्बा भेजती है और डिब्बेवाले की गलती से वह पहुंच जाता है इरफान के किरदार साजन के पास। एक अनोखी इस प्रेम कहानी ने इरफान को बॉक्स ऑफिस का सुपर स्टार बना दिया। इरफान के करियर की ये उस साल तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म रही।
विज्ञापन

7 of 8
इरफान खान - फोटो : ani
फिल्म - पीकू (2015)
किरदार - राणा चौधरी    

फिल्म की कहानी पीकू बनर्जी (दीपिका) और उनके बूढ़े पिता भास्कर (अमिताभ) की है। भास्कर को कब्ज की बीमारी है और पूरी फिल्म बाप - बेटी के बीच इसी एक बात को लेकर चलती रहने वाली नोंक झोक पर टिकी है। राणा चौधरी (इरफान) एक टैक्सी कंपनी चलाता है और बेमन से भास्कर को कोलकाता पहुंचाने की जिम्मेदारी ले लेता है। बाप-बेटी की कहानी में राणा का किरदार तड़के का काम करता है। शूजीत सरकार की इस फिल्म को दीपिका के करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है और उनके किरदार को निखारने में इरफान खान का बड़ा हाथ रहा।
विज्ञापन

8 of 8
hindi medium - फोटो : amar ujala
फिल्म- हिंदी मीडियम (2017)
किरदार  -  राज बत्रा  

फिल्म एक ऐसे जोड़े की कहानी बताती है जो अपनी बेटी को बेस्ट एजुकेशन देने की ख्वाहिश रखता है। साल 2015 की मलयालम फिल्म साल्ट मैंगो ट्री की इस रीमेक ने इरफान खान को आम हिंदी सिनेमा दर्शकों में एक बड़े स्टार के रूप में स्थापित किया और इसी फिल्म ने ये भी साबित किया कि इरफान की फिल्मों की ओपनिंग भी अच्छी होती है। साकेत चौधरी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस की कमाई में लंच बॉक्स को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें